सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा बाजार में प्रभात फेरियों का क्रम जारी * वार्षिक समागम एवं भण्डारे की तैयारियां जोरों पर

सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा बाजार में प्रभात फेरियों का क्रम जारी


फगवाड़ा 27 जनवरी (ध्रुव कलूचा) श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर जलोटा चौक कटैहरा बाजार फगवाड़ा में 2 फरवरी को करवाये जा रहे वार्षिक सम्मेलन एवं भंडारे के उपलक्ष्य में प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित की जा रही प्रभात फेरियों का क्रम लगातार जारी है। रविवार को न्यू मंडी रोड के समूह करियाना मर्चेंट दुकानदारों ने मंडी में प्रभात फेरी का स्वागत किया जबकि सोमवार को 13वीं प्रभात फेरी मन्दिर परिसर से शुरु होकर मेहली गेट स्थित बानिया मंदिर पहुंची जहां प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। मन्दिर कमेटी की ओर से बलदेव कलूचा, अश्वनी एरी, बलजीत गुप्ता, गुरदीप कंग, राम मल्हन, हैपी ब्रोकर, राजिन्द्र सिंह, कृष्ण लाल मुखीजा के अलावा गोबिंद राम बख्शी, रोहित बख्शी, स्नेह प्रभा, समृति बख्शी को दोशाले एवं समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। रविवार की प्रभात फेरी में हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल एवं कांग्रेस नेता मनीष प्रभाकर भी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन राजकुमार जलोटा (पप्पी), प्रधान मधु भूषण कालिया, महासचिव गोपाल चोपड़ा (बब्बू), राजेश जलोटा (राजू), दर्शन भल्ला, नरिन्द्र शर्मा, धर्मपाल निश्चल, पारस जलोटा, राजेश कालिया, कैलाश नाथ गुप्ता, सोनिया जलोटा, रीटा गुप्ता, भावना जलोटा, रजनी चोपड़ा, हरिता धीर आदि उपस्थित थे।

Advertisement.....


Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन