स्विफ्ट कार में आए चार लुटेरों ने 5 तोले की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए

फगवाड़ा : (पवन पिंका) सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र सिंह वालिया की भाभी परमजीत कौर वालिया के गले से स्विफ्ट कार में आए चार लुटेरों ने 5 तोले की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र सिंह वालिया ने बताया कि उसकी भाभी परमजीत कौर वालिया होशियारपुर बाईपास पर अपनी कोठी के बाहर खड़ी थी। मौके पर एक स्विफ्ट कार आई और उसकी कोठी के बाहर खड़ी हो गई। कार में तीन महिलाएं थी जिनमें से एक महिला ने परमजीत कौर वालिया को आवाज लगाई।परमजीत कौर वालिया कार के पास गई तो एक महिला ने उसको कार के अंदर खींच लिया। हाथ में पकड़े एक रुमाल से सुंघा दिया और कार के बाहर धक्का दे दिया और कार लेकर होशियारपुर की तरफ फरार हो गए। बाद में परमजीत कौर वालिया को पता लगा कि महिलाएं उसकी 5 तोले की चेन छीन कर ले गई घटना है।सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Afvertisement.....

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕਪੂਰਥਲਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਨਵੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਾਗੂ ਗੈਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਵਸਤਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਬੰਦ ਕਾਰ, ਟੈਕਸੀ ਵਿਚ ਕੇਵਲ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਕਰ ਸਕਣਗੇ ਸਫਰ 10 ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਇਕੱਠ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੰਦ ਹੋਣਗੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰ ਤੇ ਬੈਂਕ 50 ਫੀਸਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन