सर्व नौजवान सभा ने आप्रवासी पंजाबियों के साथ विचार गोष्ठी का किया आयोजन * पंजाब की जवानी का विदेशों में प्रवास चिंतनीय : मंड

फगवाड़ा 15 फरवरी (पवन पिंका) विदेशों में बसे अप्रवासी पंजाबियों के साथ उनकी समस्याओं तथा समाज को देन संबंधी विचार गोष्ठी का आयोजन सर्व नौजवान सभा की ओर से सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगवाई में स्थानीय होटल हेयर पैलेस में किया गया। सर्व नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सहयोग से आयोजित समागम में काफी संख्या में प्रवासी पंजाबी शामिल हुए तथा अपने बहुमुल्य विचार पेश किये। समूह प्रवासी पंजाबियों ने एक स्वर में कहा कि वे बेशक विदेशों में बस चुके हैं लेकिन पंजाब की मिट्टी की खुश्बू हमेशा उनके मन में उभरती है और यहां के हर जरूरतमंद की संभव सहायता करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। प्रसिद्ध पंजाबी चिंतक एवं लेखक तलविन्द्र सिंह मंड कनाडा ने पंजाब से नौजवान पीढ़ी के हो रहे प्रवास के प्रति चिंता प्रकट की। उन्होंने पंजाब तथा भारत की सरकारों से नौजवानों के लिये रोजगार के समुचित साधन सुलभ करवाने की अपील की। चढ़दी कला सिख आर्गनाईजेशन यू.के. के सरप्रस्त परमिन्द्र सिंह मंड ने पंजाबियों को अपनी कमाई में से दसबंद निकाल कर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने सर्व नौजवान सभा को अपना हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। प्रसिद्ध उद्योगपति बलविन्द्र सिंह दूले यू.के. ने कहा कि सरकार को प्रवासी पंजाबियों को विशेष सुविधाएं देनी चाहिए ताकि वे पंजाब में रोजगार के नए अवसरों का सृजन कर सकें। इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सुरिन्द्र सिंह सोढी हाकी ओलंपियन सेवानिवृत आई.जी., कर्मजीत सिंह नायब तहसीलदार, संजीव कुमार सेवानिवृत चीफ इंजीनियर पावरकाम, पवन बीसला एडीशनल एस.ई. पावरकाम, जतिन्द्र सिंह कुंदी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अलायंस इन्टरनैश्रल, राजिन्द्र सिंह एक्स.ई.एन. पावरकाम फगवाड़ा, एडवोकेट एस.एल. विर्दी, गुरमीत सिंह पलाही तथा गुरजीत पाल वालिया पूर्व प्रधान ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी ने संयुक्त तौर पर की। सुरिन्द्र सिंह सोढी हाकी ओलंपियन सेवानिवृत आई.जी., कर्मजीत सिंह नायब तहसीलदार ने सभा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सभा की ओर से समाज सेवा में जो योगदान दिया जा रहा है वह दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक है। सभा आज पंजाब ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने समूह प्रवासी पंजाबियों से पुरजोर अपील की कि सर्व नौजवान सभा की हर संभव सहायता की जाए ताकि यह संस्था और भी कर्मठता के साथ जनसेवा में सक्रिय बनी रह सके। इसके अलावा सर्व नौजवान सभा यू.के. इकाई के प्रधान बलवीर सिंह ऊबी ने सभी गणमानयों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन हरजिन्द्र सिंह गोगना द्वारा बाखूबी किया गया। इस दौरान 10 प्रवासी पंजाबियों को जीवन भर की उपलब्धियों तथा समाज सेवा में दिये योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह मान कनाडा, परमिन्द्र सिंह मंड यू.के.,सुखविन्द्र सिंह समरा कनाडा, कुलविन्द्र सिंह समरा कनाडा, हरजीत सिंह मिंटी यू.के के अलावा एस.डी.ओ. राजकुमार पावरकाम, पंजाबी गायक मनमीत मेवी, कुलवीर बावा, रमेश अरोड़ा, ओंकार सिंह जगदेव, डा. नरेश बिट्टू, दर्शन लाल धर्मसोत पार्षद, दीपक चंदेल, नरिन्द्र सैनी, यतिन्द्र राही, डा. विजय कुमार, डा. कुलदीप सिंह, जगजीत सेठ, बनवारी लाल, हरविन्द्र सिंह, रूप लाल, तेजविन्द्र दोसांझ, परमजीत राय आदि उपस्थित थे।

Adertisement.....

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन