ब्यूटीशन और टेलरिंग का कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को बांटे सर्टिफिकेट * महिलाओं को हस्त कला में निुपण बनाना प्रशंसनीय : ए.डी.सी. मुलतानी

* सभा का 29 सालों की कारगुज़ारी का सोवीनार जारी

फगवाड़ा (पवन पिंका) सोसवा पंजाब की सहायता के साथ सर्व नौजवान सभा की तरफ से ब्यूटीशन और टेलरिंग का कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट व सिलाई मशीनें/किट बाँटने संबंधी समागम का आयोजन सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगवाई में किया गया। समागम की अध्यक्षता अप्रवासी भारतीय बलवीर सिंह ऊबी (यू.के.) ने की। जबकि बतौर मुख्य अतिथि ए.डी.सी. व फगवाड़ा नगर निगम कमिशनर गुरमीत सिंह मुलतानी शामिल हुए। ए.डी.सी. मुलतानी ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं आत्म निर्भर बनाने के मनोरथ से हस्त कला प्रशिक्षण देना सराहनीय व समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि जैसे घर में एक औरत पढ़ी लिखी हो तो पूरा परिवार पढ़ जाता है, वैसे ही वोकेशनल पाठ्यक्रम करके एक महिला पूरे परिवार के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। उन्होंने कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को सरकारी स्कीमों का लाभ लेने और बैंकों से कजऱ्े लेकर अपने कारोबार शुरु करने के लिए भी प्रेरित किया। समागम में फगवाड़ा के तहसीलदार नवदीप सिंह और नायब तहसीलदार करमजीत सिंह विशेष तौर पर पहुँचे। प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने सभा की पिछले साल की सरगर्मियों का विवरण भी दिया और कहा कि सभा की तरफ से हर साल जरूरतमंद लड़कियों के विवाह, जरूरतमंद विद्यार्थियों को वज़ीफ़े और पढ़ाई का खर्चा, वार्षिक जागरण और ट्रैफिक़, वातावरण, नशे संबंधी लोगों को जागरूक करने बारे काफी कार्यक्रम करवाए जाते हैं। समागम में पूर्व जिला परिषद मैंबर अवतार सिंह मंड, हुसन लाल जरनल मैनेजर जेसीटी मिल, साहित्यकार गुरमीत सिंह पलाही, उद्योगपति अश्वनी कोहली, सी.डी.पी.ओ. सुशील लता भाटिया, कैरियर काऊंसलर गौरव कुमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सभा की गतिविधियों की सराहना की। ए.डी.सी गुरमीत सिंह मुलतानी ने सर्व नौजवान सभा के 29 सालों के सफऱ का एक सचित्र सोविनार जारी किया। उन्होंने ब्यूटीशन तथा छात्राओं ने सीखे कामों की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे काफी सराहा गया। ब्यूटीशन और टेलरिंग कटिंग की छात्राओं ने अपनी ट्रेनर नीतू गुडिंग, मंजू व इन्द्रजीत कौर के अलावा जगजीत सेठ मैनेजर के नेतृत्व में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जिसमें सरबजोत कौर, मधु वर्मा, सुरजीत कौर, सुनैना, ज्योति रानी, जसप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, वनिता, रंजना तिवाड़ी, रुचिका, रिंमी, मनदीप, परमजीत, सुजाता, साक्षी, मोनिका, आँचल, गगन किरनप्रीत आदि लड़कियों ने भाग लिया। सर्व नौजवान सभा के इस समागम में बड़ी संख्या में गणमान्य तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। मंच संचालन हरजिन्दर गोगना ने बखूबी किया। इस अवसर पर डा. विजय कुमार, डा. कुलदीप सिंह, कुलबीर बावा, ओंकार जगदेव, यतिन्दर राही, रणजीत मल्हन, रमेश अरोड़ा, पंजाबी गायक मनमीत मेवी, बनवारी लाल, बलजिन्दर सिंह फतेहगढ़ पूर्व सरपंच, हरविन्द्र सिंह, नरिन्दर सैनी, तेजविन्द्र दोसांझ, परमजीत राय, सुनील बेदी, पुरुषोत्तम, डा. नरेश बिट्टू, अंमृतपाल चीमा पूर्व सरपंच पंडोरी, विजय कुमार पंडोरी पूर्व सरपंच, सुरजीत सिंह बाहड़ा, हैपी ब्रोकर, रवि चौहान आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन