पंजाब में हिन्दुओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही कैप्टन सरकार : राजेश पलटा - Watan Ki Rahen

फगवाड़ा 24 फरवरी (पवन पिंका) शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा ने प्रदेश की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार पर पंजाब के हिन्दुओं के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। राजेश पलटा सहित आज यहां वार्तालाप में शिव सेना पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि दत्त, व्यापार सैल के प्रधान अशोक आहूजा, शहरी प्रधान अुंकर बेदी व गौरव बग्गा ने कहा कि हिन्दुओं के पावन धार्मिक उत्सवों पर प्रदेश सरकार शुभकानाएं देना भी जरूरी नहीं समझती जबकि अन्य सभी धर्मों के त्यौहारों पर अखबारों में बड़े-बड़े इश्तहार प्रकाशित करवाये जाते हैं। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों पर हमलों की बाढ़ आने के बावजूद भी सरकार आरोपियों के प्रति सख्त रवईया नहीं अपनाती। देशद्रोही तत्व हिन्दू-सिख भाईचारे में दरार डालने का यत्न कर रहे हैं मगर कैप्टन सरकार इन गहरी साजिशों की गंभीरता से मूंह फेरे बैठी है। उक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हिन्दू हितों की आवाज बुलंद करने के साथ ही हिन्दू-सिख ऐकता तथा देश की अखंडता पर पहरा देना उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य है जिसके लिये वे सदैव संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही चेतावनी भी दी कि हनी महाजन केस में हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई न की गई तथा पंजाब में दोबारा किसी हिन्दू नेता पर जानलेवा हमला हुआ तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Comments