सर्व नौजवान सभा एवं चढ़दी कला सिख आर्गनाइजेशन यू.के. ने मरीज़ों को बांटी मुफ्त दवाएं * दीन-दुखियों की सेवा सबसे बड़ा परोपकार : एस.डी.एम.

फगवाड़ा 4 मार्च (पवन पिंका) सर्व नौजवान सभा फगवाड़ा रजि. एवं चढ़दी कला सिख आर्गेनाइजेशन यू.के. ने संयुक्त प्रयास करते हुए सभा के प्रधान सुखविन्दर सिंह की अगवाई में स्थानीय सिविल अस्पताल में जरूरतमंद मरीज़ों को जरूरत अनुसार फ्री दवाएं भेंट की। इस संबंधी आयोजित समागम में एस.डी.एम. गुरविन्दर सिंह जौहल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवी संस्थाओं द्वारा सरकार के साथ मिलकर जनसेवा के प्रयास प्रशंसनीय हैं। किसी दीन-दुखी व्यक्ति के साथ दो मीठे बोल बोलना, उसके दुख-सुख के भागीदार बनना वास्तव में बड़ा परोपकारी काम है। इस तरह का परोपकारी काम सर्व नौजवान सभा बखूबी कर रही है। साहित्यकार गुरमीत सिंह पलाही ने सर्व नौजवान सभा की 29 सालों की उपलब्धियों बारे विस्तार से बताया और लड़कियों के लिए सोसवा पंजाब के सहयोग से चलाए जा रहे वोकेशनल पाठ्यक्रमों को सर्व नौजवान सभा की बड़ी उपलब्धि बताया। एस.एम.ओ. एस.पी.सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाईं जा रही स्कीमों का विवरण दिया तथा सर्व नौजवान सभा व चढ़दी कला सिख आर्गेनाइजेशन द्वारा मरीज़ों को दवाएं बाँटने के काम को बड़ा पुन्य बताया। लेखक तलविन्दर सिंह मंड (कनाडा), अलायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जतिन्दर सिंह कुन्दी, बलवीर सिंह ऊबी प्रधान यू.के. इकाई ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। चढ़दी कला सिक्ख आर्गनाइजेशन यू.के. के सरप्रस्त परमिन्दर सिंह मंड ने कहा कि सर्व नौजवान सभा प्रशंसनीय कार्य कर रही है और उनका संगठन सभा के साथ मिल कर इस जनसेवा के कार्य को लगातार जारी रखेगी। इस अवसर पर ओंकार जगदेव, रवीन्द्र चोट, रजिन्दर साहनी, तृप्ता शर्मा एम.सी., दीपक चन्देल, डा. विजय कुमार, रणजीत मल्हन, तेजविन्दर दोसांझ, डा. नरेश बिट्टू, सतीश बग्गा, पंजाबी गायक मनमीत मेवी, जगजीत सेठ, सरबर गुलाम सब्बा, परविन्दर जीत सिंह, बलजीत कौर, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रधान सुखविन्द्र सिंह एवं सभा के सदस्यों ने जहां एस.डी.एम फगवाड़ा गुरविन्दर सिंह जौहल को सम्मानित किया वहीं एस.एम.ओ. डा. एस.पी.सिंह तथा अस्पताल के स्टाफ का भी आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन