कोरोना वायरस की आड़ में चांदी कूट रहे दवा विक्रेताओं पर प्रशासन करे कार्रवाई : अंकुर बेदी, अशोक अहूजा

फगवाड़ा : (पवन पिंका) शिव सेना पंजाब ने कोविड-19 कोरोना वायरस की आड़ में आवश्यक वस्तुओं के मनमाने दाम वसूल कर लूट मचाने वालों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आज यहां बातचीत में शिव सेना पंजाब के फगवाड़ा शहरी प्रधान अंकुर बेदी तथा व्यापार सैल पंजाब के प्रधान अशोक आहूजा ने कहा कि कैमिस्टों द्वारा सैनेटाईजर तथा मास्क के ऊंचे दाम वसूल करके लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है वहीं सब्जी विके्रताओं ने भी सरेआम लूट मचा रखी है। उन्होंने जहां प्रशासन से इस विकट परिस्थिति का नाजायज लाभ उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है वहीं हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल से भी पुरजोर अपील की है कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए वार्ड स्तर पर पार्षदों तथा वार्ड प्रधानों की ड्यूटी लगा कर लोगों को लूट से बचाया जाए। उन्होंने कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर डर पैदा करने के लिये फैलाई जा रही झूठी अफवाहों पर लोगों को यकीन न करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि शिव सेना भी कोरोना वायरस से बचाव के जागरुक करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन