सर्व नौजवान सभा ने गर्मी में चौक-चौराहों पर नाकाबंदी कर ड्यिूटी निभाते पुलिस कर्मचारियों को पिलाया जूस, एक दिव्यांग के घर पहुँचाया राशन

फगवाड़ा 17 अप्रैल (पवन पिंका) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा की ओर से सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक तरफ जहां फगवाड़ा शहर व आस-पास के इलाकों में जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जा रही है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन एवं लोगों द्वारा फोन द्वारा सूचना प्राप्त होने पर घर-घर जाकर राशन भी बांटा जा रहा है ताकि कोरोना आपदा में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इसी कड़ी में आज एक दिव्यांग व्यक्ति को उसके घर जाकर सभा के सदस्यों ने राशन पहुंचाया। इसके अलावा गुरूवार को झुलसाती गर्मी में विभिन्न स्थानों पर चौक-चौराहों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को सर्व नौजवान सभा के सदस्यों ने कोका कोला कंपनी के सौजन्य से जूस पिला कर पुलिस के साथ एकजुटता दिखाई। प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की सुरक्षा के लिए एक प्रकार का युद्ध लड़ रहे हैं। इसलिए हर नागरिक का कत्र्वय है कि पुलिस का सहयोग करते हुए उनके निर्देशों का पालन करे। सर्व नौजवान सभा की टीम में कुलबीर बावा, तेजविन्द्र दोसांझ, हरजिन्द्र गोगना, बलविन्द्र सिंह, डा. कुलदीप सिंह, नरिन्द्र सैनी, राजकुमार कन्नौजिया, पंजाबी गायक मनमीत मेवी, सोनू मेहरा, हरविन्दर, रवि चौहान, डा. नरेश बिट्टू, जसपाल सिंह चीमा आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन