विधायक धालीवाल ने जयकारों से कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित करने के लिये फगवाड़ा वासियों का जताया आभार

फगवाड़ा 20 अप्रैल (गुलशन बतरा) हलका विधायक बलविन्दर सिंह धालीवाल ने आज शाम 6 बजे अपने आवास पर पारिवारिक सदस्यों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के आह्वान पर बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के गगनचुंबी जयकारे लगा कर कोरोना से फ्रंट लाईन पर युद्ध कर रहे डाक्टरी स्टाफ, पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, सफ़ाई सेवकों एवं समाज सेवी कोरोना योद्धओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान वार्तालाप में उन्होंने समूह फगवाड़ा वासियों का बोले सो निहाल के जयकारों और हर-हर महादेव के गगनचुंबी जयघोष के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह इस बात का गवाह है कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पंजाब के लोग बहुत जल्दी विजय हासिल कर लेंगे और तब लॉकडाऊन कफ्र्यू की भी आवश्यकता नहीं होगी।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन