पवन सेठी बने राष्ट्रीय सफाई मजदूर संगठन के प्रधान * सुरिन्द्र आदिवासी को मिली जनरल सचिव पद की कमान

फगवाड़ा 30 मई (पवन पिंका) राष्ट्रीय सफाई मजदूर संगठन फगवाड़ा की एक विशेष बैठक संगठन के चेयरमैन अशोक कुमार जोगा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें श्री सुनील दत्त एवं देवराज सौंधी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पवन सेठी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा पवन कुमार पम्म को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुदेश मट्टू को उपाध्यक्ष, सुरिन्द्र आदिवासी को महासचिव, जोगराज बैंस को कोषाध्यक्ष, राजकुमार मट्टू को कार्यालय सचिव का कार्यभार सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपे डालकर सम्मानित किया गया। प्रधान पवन सेठी ने कहा कि सफाई मजदूरों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिये आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। इस अवसर पर सतनाम सिंह पम्म भुल्लाराई, दीपक वधवा, मिक्की सेठी, जसप्रीत कुलार चक प्रेमा, सतनाम सपरोड़, संदीप मट्टू, संजय कुमार, अजय कुमार, पप्पू, सोनू, अनिल आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन