फगवाड़ा को फिर से सैनीटाइज करने के काम का विधायक धालीवाल ने करवाया शुभारंभ * रोजाना चार वार्ड का होगा सैनीटाइजेशन

फगवाड़ा 4 मई (पवन पिंका) कुछ रियायतों के साथ तीसरे दौर का लॉक डाउन शुरु होते ही आज फगवाड़ा शहर को एक बार फिर सैनीटाइज करने का काम नगर निगम प्रशासन द्वारा शुरु किया गया जिसका शुभारंभ विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने करवाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की ओर से सैनीटाइजर टैंकर उपलब्ध करवाने के बाद आज यह काम शुरु किया गया है। जिसके तहत रोजाना शहर के चार वार्डों में रिहायशी कॉलोनियों को सैनीटाइज किया जाएगा। इस तरही आने वाले 12/13 दिन में सभी 50 वार्डों को सैनीटाइज करने का काम पूरा होगा। उन्होंने बताया कि जिन तंग गलियों एवं मोहल्लों में टैंकर का जाना संभव नहीं होगा वहां हैंड पंप स्प्रे सिस्टम से सैनीटाइज किया जाएगा। उन्होंने समूह शहरवासियों को पुरजोर अपील कर कहा कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। साथ ही मूंह ढकने, बार-बार हाथ धोने तथा शरीरिक दूरी को अपनी आदत बना लें क्योंकि बेशक सरकार ने तीसरे दौर के लॉकडाऊन में कुछ छूट दी है मगर कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। इस अवसर पर ए.डी.सी. राजीव वर्मा, एस.डी.एम. गुरविन्द्र सिंह जौहल, मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेश भारद्वाज, उप चेयरमैन जगजीवन खलवाड़ा, वरिष्ठ नेता विनोद वरमानी, पूर्व पार्षद दविन्द्र सपरा, दर्शन लाल धर्मसोत, गुरदीप दीपा, सैनिटरी इंस्पैक्टर मंगत राम व गुरजीत पाल वालिया पूर्व प्रधान ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ