फगवाड़ा भाजपा मंडलाध्यक्ष पम्मा पर मामला दर्ज करने से भडक़ी भाजपा,सांपला व बाघा साथियों समेत पहुंचे पम्मा के घर -भाजपा की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाने की कोशिश कर रही फगवाड़ा पुलिस,इस तरह की सियासत सहन नही-सांपला -प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के ध्यान में लाकर कार्यवाही करेंगे,भाजपा एकजुट व पम्मा के साथ-बाघा -शिरोमणी अकाली दल भी चट्टान की तरह पम्मा के साथ,पुलिस ऐसी बातों से सावधान रहे-रणजीत सिंह खुराना

फगवाड़ा 16 मई (ध्रुव कलूचा) चाचोकी वार्ड में हुए एक विवाद में कांग्रेस की शह तथा सियासी स्कोर सैटल करने के लिए फगवाड़ा पुलिस द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष फगवाड़ा परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी को रात को घर से उठा कर लाने तथा मामला दर्ज करने को लेकर सियासत गर्माती नजर आ रही है। पुलिस की इस कार्यवाही से भडक़े पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला तथा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व हल्का प्रभारी राजेश बाघा गठबंधन नेताओं के साथ पम्मा के घर पहुंचे तथा पुलिस को निशाने पर लिया व भाजपा अध्यक्ष पम्मा को ढारस दिया कि भाजपा व अकाली दल का एक एक सिपाही उनके साथ है तथा पुलिस के दम पर ऐसी ओछी सियासत सहन नही की जाएगी। श्री सांपला ने पम्मा से सारे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जनाधार खो चुकी है तथा सियासत चमकाने के लिए ओछे हथकंडो पर उतर आई है। सांपला ने कहा कि पुलिस को हथठोका बना कर कभी सियासत नही की जा सकती । भाजपा एक संर्घष से निकली विचारधारा का नाम है तथा ऐसी हरकतो से घबराने वाली नही है। सांपला ने कहा कि स्थानीय विधायक को ऐसी सियासत महंगी पड़ेगी तथा आने वाले समय में फगवाड़ा की सूझवान जनता इसका जबाब दे देगी। उन्होंने पुलिस को साफ शब्दों में ताडऩा करते कहा कि किसी भी सियासी पार्टी का पिटठू बनने से बाज आए। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की शह पर पुलिस द्वारा भाजपा की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाने की साजिश है,जिसका मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष व हल्का प्रभारी राजेश बाघा ने कहा कि भाजपा व अकाली दल एक जुट है तथा पम्मा के साथ है व पुलिस की वर्दी में कांग्रेस की शह पर धक्केशाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र वो सारा मामला प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी के ध्यान में लाएंगे तथा आगे दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पम्मा के घर हमला करने की वारदात सीसीटीवी में कैद है,पर पुलिस ने एक पासड़ कार्यवाही करते हुए पम्मा को हिरासत में रखा तथा दूसरे लोगो को भगा दिया पर पम्मा को रातभर हिरासत में रखा। शिरोमणी यूथ अकाली दल कपूरथला के जिला अध्यक्ष व फगवाड़ा के पूर्व डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना ने घटना को अत्यंत अफसोसजनक बताते कहा कि पुलिस के जोर पर सियासत नही होती। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल अपने सहयोगी दल के साथ चट्टान की तरह खड़ा व पम्मा के साथ किसी कीमत पर धक्केशाही सहन नही की जाएगी। पुलिस ऐसी बातों से बाज आए। इस मौके
नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष बलभद्र सेन दुगगल,नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज,पूर्व मंडलाध्यक्ष रमेश सचदेवा,पकंज चावला,पूर्व पार्षद बीबी सर्बजीत कौर,अकाली नेता जसविंदर सिंह भगतपुरा,पूर्व पार्षद अनुराग मानखंड,आर.के.गुप्ता,इंद्रजीत सोनकर,भाजपा नेता प्रदीप आहुजा,कशमीर सिंह माही,प्रदेश भाजयुमों सचिव अशोक दुगगल आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन