राहुल गांधी के जन्म दिवस पर वार्ड नंबर 15 के पार्क में गुरजीत पाल वालिया की अगवाई में किया पौधारोपण

फगवाड़ा 20 जून (ध्रुव कलूचा) हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा की ओर से पूर्व प्रधान फगवाड़ा शहरी गुरजीत पाल वालिया की अगवाई में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस गलवान घाटी में शहीद हुए बीस भारतीय सैनिकों के बलिदान को समर्पित करते हुए वार्ड नंबर 15 स्थित पार्क में पौधे लगाये गए। गुरजीत पाल वालिया ने कहा कि राहुल गांधी बहुत ही सूझवान पार्टी नेता हैं जिन्हें आज के दौर में देश के युवा की आवाज कहा जा सकता है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं जो अपने मन की बात कहना पसंद करते हैं तो दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं जो जनता के मन की बात अपने सवालों में पिरो कर प्रधानमंत्री ओर केन्द्रीय मंत्रीमंडल के कानों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा ने इस प्रयास की सराहना की तथा कहा कि गलवान घाटी में चीन के हाथों भारतीय सेनिकों की शहादत बहुत दुखदायक घटना है अत: राहुल गांधी के जन्मदिन को शहीदों के नाम समर्पित करना कांग्रेस पार्टी तथा हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल का सराहनीय फैसला है। इस अवसर पर बिल्ला प्रभाकर, बिल्ला वालिया, अशोक वधवा, राकेश करवल, बलबीर सिंह लल्ली, सोनू वालिया, राजीव शर्मा, गोल्डी बसरा, सुरिन्द्र कलूचा, राहुल वालिया, मंगा, बिंटा वालिया, संजीव गुप्ता, अक्षय खुराना, मिंटा वालिया, लड्डू वालिया, काला वधवा, बबलू चटवाल, मिंचू मेहरा, बब्बू रूपराय, सुखदेव वालिया, अंकुश शर्मा, पुनीत शर्मा, मोनू आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन