कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जागरुकता के उद्देश्य से नगर निगम फगवाड़ा ने रवाना किये तीन वाहन ø ए.डी.सी. राजीव वर्मा व हनी धालीवाल ने दिखाई झंडी

फगवाड़ा 14 जून (ध्रुव कलूचा) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम फगवाड़ा की ओर सी कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से आज तीन टैंपो रवाना किये गए। जिन्हें ए.डी.सी.-कम-नगर निगम कमीश्नर राजीव वर्मा तथा हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल के पुत्र हनी धालीवाल ने संयुक्त तौर पर झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान हनी धालीवाल ने जहां पंजाब सरकार द्वारा लोगों को जागरुक करने के लिये चलाई मुहिम की प्रशंसा की वहीं ए.डी.सी. राजीव वर्मा ने बताया कि इन वाहनों के द्वारा पंजाब सरकार के संदेश एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों तथा प्रयोग में लाई जाने वाली सावधानियों बारे जनता को अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, पूर्व शहरी प्रधान गुरजीत पाल वालिया, ब्लाक समिति फगवाड़ा के चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, सुनील पराशर, पूर्व पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का, रामपाल उप्पल, विनोद वरमानी, मनीष प्रभाकर, दर्शन लाल धर्मसोत, विक्की सूद, अमरजीत सिंह, ओम प्रकाश बिट्टू, गुरदीप दीपा, बंटी वालिया के अलावा जगजीत बिट्टू मैंबर मार्किट कमेटी, विपन बेदी, तजिंदर बावा, अविनाश गुप्ता बाशी, उद्य खुल्लर, सुखपाल सिंह चाचोकी, मनविन्द्र सिंह, प्रमोद जोशी, कैलाश शर्मा, अर्जुन सुधीर, कुलदीप सिंह व अमरिन्द्र सिंह कूनर आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन