केंद्र सरकार की जनकल्याण नीतियों के घर घर पहुंचाने के लिए एकजुट हो युवा-भानू प्रताप राणा -2022 को लक्ष्य मान कर प्रदेश में सक्रिय हो भाजपा का एक एक सिपाही-राकेश राठौर -पंजाब जन संवाद रैली ( वर्चुयल) 27 जून को प्रात 11 बजे होगी,केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर करेंगे संबोधन मोदी सरकार के 6 साल पूरे होने पर भाजयुमों कपूरथला की वर्चुयल रैली संपन्न

फगवाड़ा 25 जून (ध्रुव कलूचा) केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरिंदर मोदी की अगुवाई में सरकार के शानदार 6 साल पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कपूरथला द्वारा एक वर्चुयल रैली का आयोजन आज केंद्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,जिला अध्यक्ष सोनु रावलपिंडी के दिशा निर्देशन में जिला महासचिव साहबी टौहरी की अगुवाई में सुबह 11 बजे किया गया। जिसको विशेष तौर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर,प्रदेश भाजयुमों अध्यक्ष भानू प्रताप राणा ने संबोधन किया।  श्री भानू प्रताप ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। साढ़े तीन साल में कांग्रेस का लोक विरोधी चेहरा नंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की श्री नरेंदर मोदी की अगुवाई में चलने वाली सरकार की जनहितकारी नीतियों को देश में भारी समर्थन मिल रहा है। कोरोना महांमारी के दौरान आर्थिक तंगी झेल रहे लोगो के जनधन खाते में मासिक सहायता राशि,उज्जवला गैस सिलंडर योजना पहले फ्री कुनैक्शन तथा अब फ्री सिलंडर भरवाने के लिए सीधे लाभपात्री महिलाओं के खातेे में डाल कर दिखा दिया है कि ईमानदारी से भी जनता की सेवा की जा सकती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते कहा कि वे एकजुट हो तथा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के साथ जोड़े तथा केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी घर घर तक पहुंचाए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि आज लोग उस समय को पछता रहे है जब कांग्रेस की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर वोट दे दिया। पर सत्ता संभालते ही कांग्रेस ने गरीब लोगो के नीले कार्ड काट कर उस समय दाने दाने के मुहताज किया,जब लाकडाउन दौरान उनको सबसे अधिक राशन की अवश्यकता थी। केंद्र की  मोदी सरकार द्वारा जो प्रत्येक जरुरतमंद परिवार के लिए 5 किलों गेंहू तथा एक किलो दाल प्रति व्यक्ति के हिसाब के प्रत्येक महीने जारी की है,उसमें भी प्रदेश की कांग्रेस  सरकार ने गड़बड़ी का इतिहास बना कर गरीबो का हक खाने वाली कांग्रेस विकराल पार्टी के रुप में सामने आई है। राठौर ने कहा कि इन सब बातो को आम जनता तक पहुंचाने तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की धोखेबाजी की नीतियों का भंडाफोड़ करने के लिए ऐेसी रैलिया की जा रही है,जिससे 2022 के चुनावों को लक्ष्य मान कर अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जा सके तथा भाजयुमों जो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है को सक्रिय किया जा सके। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा पंजाब जनसंवाद रैली (वर्चुयल) का आयोजन 27 जून को प्रात: 11 बजे किया जाएगा,जिसको केंद्र के कृषि एवं विज्ञान कल्याण मंत्री श्री नरेंदर सिंह तोमर जी संबोधन करेंगे। जो केंद्र की नीतियों की जानकारी प्रदान करेंगे। इस मौके पर जिला भाजयुमों महासचिव साहबी टौहरी रैली में शामिल होने पर सबका धन्यावाद किया। इस दौरान दिनेश दुगगल,राजा हदियाबाद,नितिन चढ्ढा,राणा बसरा,अर्जुन राजपूत,वरुण नांगला,लक्की संघा, प्रिंस सैनी,गगन,सोनु, नवीन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन