शिव सेना पंजाब ने प्रो. रमाकांत जलोटा एवं वीर विनोद गुप्ता के 32वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजली * चीन के खिलाफ फलैक्स फूक कर जताया रोष

फगवाड़ा 19 जून (ध्रुव कलूचा) शिव सेना पंजाब ने आज अमर शहीद प्रो. रामकांत जलोटा एवं उनके निकटतम साथी वीर विनोद गुप्ता को 32वें बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वर्णनीय है कि वर्ष 1988 में शिव सेना के तत्कालीन प्रदेश प्रधान प्रो. रमाकांत जलोटा को आज ही के दिन आतंकवादियों ने तब जी.टी. रोड पर चहेड़ू के पास गोलियों से भून कर शहीद कर दिया था जब वे अपने साथी वीर विनोद गुप्ता के साथ कार के रास्ते किसी जरूरी काम से जालंधर जा रहे थे। शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. रवि दत्त, व्यापार सैल के प्रधान अशोक आहूजा, गौरव बग्गा तथा फगवाड़ा शहरी प्रधान अंकुर बेदी ने दोनों शहीदों की तस्वीर पर फूलमालाएं भेंट करके उन्हें नमन किया। राजेश पलटा ने कहा कि प्रो. जलोटा के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा व उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर शिव सेना पंजाब हमेशा देश की एकता, अखंडता तथा हिन्दू-सिख भाईचारे की मजबूती के लिये काम करती रहेगी। श्रद्धांजली समागम के बाद शिव सेना पंजाब ने चीन के खिलाफ गुस्सा प्रकट करते हुए चीनी उत्पादों की फलैक्स फूंक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की कि गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला जरूर लिया जाए ताकि दोबारा कोई भी चीनी सैनिक इस तरह के दुस्साहस की हिम्मत न करे। इस दौरान डा. रवि दत्त ने फगवाड़ा प्रशासन से मांग रखी कि शहर में चीनी उत्पादों का प्रचार करने वाले फलैक्स बोर्ड हटवाए जाएं। शिव सैनिकों ने चीनी उत्पाद के थोक विक्रेताओं से भी अपील कर कहा कि वे पुराना स्टाक खत्म होने के बाद चीन का माल बेचना बंद करें वरना कड़ा विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर डिंपी दारा, विशाल, दीपू, रितेश गुप्ता, दीपक सोनी, अरुण, राजू, अमृत आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ