गुरदीप सिंह कंग की अगवाई में गायक जसवीर माही को किया सम्मानित * कोरोना आपदा में 40 दिन निभाई लंगर की सेवा

फगवाड़ा 12 जून (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम फगवाड़ा शाखा की ओर से प्रधान गुरदीप सिंह कंग की अगवाई में सुर संगीत कला मंच के अध्यक्ष एवं गायक जसवीर माही को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कोरोना आपदा के दौरान फगवाड़ा के मोहल्ला पलाही गेट में लगातार 40 दिन तक रोजाना सैंकड़ों लोगों का लंगर तैयार करवा कर लाकडाऊन कफ्र्यू प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को बांटने के चलते दिया गया। गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि फोरम की ओर से फगवाड़ा की सभी समाज सेवी संस्थाओं, प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने भी कोविड-19 कोरोना आपदा में अपने जनसेवा के दायित्व को बाखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार सम्मानित करने का उद्देश्य समाज सेवा के लिये समर्पित संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का उत्साह बढ़ाना है। इस अवसर पर सुनील ढींगरा,  सतपाल कोछड़, आशु मारकंडा, सुमित भंडारी, हरभजन सिंह लक्की, अतुल जैन, जुगल बवेजा, विनय कुमार बिट्टू, अनिल भल्ला, के अलावा अजय कुमार, विपन कुमार, रमेश शिंगारी, विनोद कुमार रिंकू, विपन ठाकुर, दिनेश खरबंदा, अश्वनी क्वात्रा, जगदीश कुमार, शशि कालिया, जगजीत सिंह, रिंकू बत्तरा, सचिन बत्तरा, राजेश सेठी, बिट्टू मेहटां, संजीव कुमार, नवनीत, रविन्द्र चड्ढा, विजय अरोड़ा, मनजीत सिंह, नवीन वधवा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन