नगर निगम चुनाव में चार सीटें वाल्मीकि समाज के लिये आरक्षित करे कांग्रेस : कृष्ण कुमार हीरो * हलका विधायक धालीवाल से मिला प्रतिनिधिमण्डल

फगवाड़ा 12 जून (ध्रुव कलूचा) भगवान वाल्मीकि एक्शन कमेटी का एक प्रतिनिधिमण्डल आज कमेटी के चेयरमेन कृष्ण कुमार हीरो की अगवाई में हलका विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल से मिला। इस दौरान उन्होंने विधायक के साथ वाल्मीकि समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस प्रतिनिधिमण्डल में कृष्ण कुमार हीरो के साथ शामिल रहे सतीश सल्होत्रा, पूर्व पार्षद दविंदर सपरा एवं धर्मवीर सेठी ने निकट भविष्य में फगवाड़ा नगर निगम के होने वाले चुनाव में कम से कम 4 सीटें कांग्रेस पार्टी की ओर से वाल्मीकि समाज के लिये आरक्षित करने की मांग रखी। इसके अलावा कार्पोरेशन में वाल्मीकि समाज के 150 लोगों की भर्ती संबंधी मांग भी जोर देकर रखी। जिस पर विधायक धालीवाल ने गंभीरता से विचार करके वाल्मीकि समाज को पूरा मान-सम्मान तथा नगर निगम फगवाड़ा में उचित प्रतिनिधित्व देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर तिलक राज मट्टू, तुलसी राम खोसला, कुंदन लाल कल्याण, मनीष चौधरी, सुरिंदर सौंधी, लेखराज नाहर के अलावा वाल्मीकि एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन