समाज सेवक गुरदीप सिंह कंग की अगवाई में अरदास वैल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को किया सम्मानित * कोरोना आपदा में हजारों परिवारों को बांट चुके राशन

फगवाड़ा 15 जून (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम फगवाड़ा शाखा की ओर से प्रसिद्ध समाज सेवक एवं फोरम के फगवाड़ा शाखा प्रधान गुरदीप सिंह कंग की अगवाई में अरदास वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान जतिन्द्र बोबी एवं चेयरमैन तजिन्द्र बावा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कोरोना आपदा के दौरान अब तक फगवाड़ा के हजारों परिवारों को राशन बांटने के चलते दिया गया। गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि फोरम की ओर से फगवाड़ा की सभी समाज सेवी संस्थाओं, प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने भी कोविड-19 कोरोना आपदा में अपने जनसेवा के दायित्व को बाखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार सम्मानित करने का उद्देश्य समाज सेवा के लिये समर्पित संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का उत्साह बढ़ाना है। अरदास वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान जतिन्द्र बोबी तथा चेयरमैन तजिन्द्र बावा ने गुरदीप सिंह कंग सहित फोरम के सभी सदस्यों का सम्मान के लिये आभार जताया तथा विश्वास दिलाया कि इस आपदा काल में उनकी संस्था लोगों की हर संभव सहायता के लिये सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम फगवाड़ा शाखा के साथ मिलकर कोरोना काल के पीडि़तों की सेवा की बात भी कही। इस अवसर पर फोरम के महासचिव अतुल जैन, उप प्रधान सुनील ढींगरा,  सतपाल कोछड़, आशु मारकंडा, सुमित भंडारी, हरभजन सिंह लक्की, सचिव जुगल बवेजा, प्रैस सचिव पंजाबी गायक जसवीर माही, कैशियर विनय कुमार बिट्टू के अलावा अजय कुमार, विपन कुमार, विनोद कुमार रिंकू, विपन ठाकुर, अश्वनी क्वात्रा, शशि कालिया, रविन्द्र चड्ढा, विजय अरोड़ा, रजनीश पसरीचा, मनजीत सिंह, नवीन वधवा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन