थाना सिटी प्रभारी बराड़ के स्वास्थ्य लाभ हेतु सर्व नौजवान सभा ने की अरदास * कोरोना योद्धा के रूप में उत्कृष्ट सेवा पर मिले पुलिस मैडल : सुखविन्द्र सिंह

फगवाड़ा 22 जून (ध्रुव कलूचा) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा की ओर से थाना सिटी प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ एवं उनके साथी पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ के लिये गुरुद्वारा निर्मल कुटिया भाई कन्हैया जी में अरदास की गई। इससे पूर्व सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने एस.एच.ओ. बराड़ को संदेश भेज कर कहा कि संकट की इस घड़ी में सभा की पूरी टीम उनके साथ है। सभा के सदस्यों ने कहा कि कोरोना कफ्र्यू के दौरान जब फगवाड़ा वासी घरों में चैन की नींद सोते रहे तो भी ओंकार सिंह बराड़ अपनी टीम के साथ संक्रमण के खतरे के बीच रात-रात भर सडक़ों पर कत्र्वय का निर्वाह कर रहे थे। इस दौरान सोहन सिंह परमार ने कहा कि बराड़ बहुत अच्छे अधिकारी हैं जिन्होंने मुश्किल समय में फगवाड़ा वासियों की सेवा में दिन-रात काम किया। लैक्चरार हरजिन्द्र गोगना ने भी ओंकार सिंह बराड़ व अन्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि परमात्मा उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे ताकि दोबारा फगवाड़ा वासियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का लाभ मिल सके। सभा के सदस्यों ने एस.एच.ओ. बराड़ की शानदार सेवाओं के लिये पुलिस मैडल की मांग भी की।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन