विश्व हिंदू संघ की विशेष बैठक जिला कपूरथला अध्यक्ष रमन नैहरा व जिला उपाध्यक्ष से मोनू कुमार की अध्यक्षता में पलाही रोड पर संपन्न हुई

फगवाड़ा : (गुलशन बतरा) विश्व हिंदू संघ की विशेष बैठक जिला कपूरथला अध्यक्ष रमन नैहरा व जिला उपाध्यक्ष से मोनू कुमार की अध्यक्षता में पलाही रोड पर संपन्न हुई, जिसमें पंजाब प्रधान राकेश शर्मा व प्रवासी सैल फगवाड़ा के प्रधान बबलू कुमार विशेष तौर पर शामिल हुए। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय मेहता की सहमति से विश्व हिंदु संघ में नए सदस्यों को शामिल किया गया जिसमें से कुछ को विभिन्न पद दे कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुनीष कोहली को जिला कपूरथला का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। जबकि राजेश कुमार को प्रवासी सेल फगवाड़ा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा अभिषेक पासी, मनु कुमार तथा सुरजीत कुमार, को संघ के फगवाड़ा प्रवासी सेल का उपाध्यक्ष और संजीव कुमार को सह सचिव बनाया गया। इस अवसर पर प्रकाश कुमार, रणजीत पासी, राजू कुमार तथा सुरेश कुमार ने भी विश्व हिंदु संघ की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी तनदेही से विश्व हिंदू संघ के लिए काम करने का आश्वासन दिया तथा उन्हें संघ में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता का धन्यवाद किया। इस मौके पर विश्व हिंदू संघ के चेयरमैन पंजाब, सुनील अग्रवाल लाडी भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन