शहीद जवानों की चिताओं की आग ठंडी होने से पहले चीन को दिया जाए कड़ा जवाब : गुरदीप कंग

फगवाड़ा 17 जून (गुलशन बतरा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के प्रधान गुरदीप सिंह कंग ने भारत चीन सीमा पर गलवान घाटी में झड़प के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के बीस जवानों के परिवारों से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उक्त परिवारों के साथ है। चीनी सैनिकों के कुकृत्य को अमानवीय बताते हुए कंग ने कहा कि पूरे विश्व को कोरोना संकट में डालने व लाखों लोगों को संक्रमित करके मौत के घाट उतारने वाले चीन के दुस्साहस का अब कड़ा जवाब देने का समय आ गया है। पूरी दुनिया को चीन के खिलाफ एकजुट होकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भारतीय सीमाओं की रक्षा का दायित्व प्रधानमंत्री मोदी पर है। इसलिए आज पूरा देश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आशा करता है कि हमारे शहीद सैनिकों की चिताओं की आग ठंडी होने से पहले पाकिस्तान को कोई ऐसा कड़ा संदेश दिया जाए कि वह दोबारा भारत की तरफ बुरी आंख उठाने की जुर्रत न कर सके। उन्होंने भारतवासियों से भी पुरजोर अपील कर कहा कि चीन के बने समान का प्रयोग बंद किया जाए। भारत से अरबों-खरबों रुपए कमा कर उसी पैसे से चीन पाकिस्तान के जरिये भारत को हमेशा अस्थिर करने की कोशिश करता रहा है और अब तो सीधे भारतीय जवानों से उलझ रहा है इसलिए चीन को उसकी असली जगह दिखाने के लिये सभी भारतीयों को एकजुट होकर मेड-इन-चाईना से किनारा करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन