भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ने किया सम्मानित -कहा 2022 को निशाने पर रख कर अभी से तैयारी में जुट जाए सभी पदाधिकारी -केंद्र सरकार की जनकल्याण नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का काम करे

फगवाड़ा 18 जुलाई (ध्रुव कलूचा) गत दिनों प्रदेश भाजपा द्वारा कार्यकारिणी के गठन के समय फगवाड़ा से संबंधित कई भाजपा नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में तथा जिला स्तर पर नए पदों पर नियुक्त किया। इनमें भाजपा नेता अवतार सिंह मंड को प्रदेश प्रवक्ता,रमेश सचदेवा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,पूर्व पार्षद जसविंदर कौर को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष व सोनु रावलपिंडी को जिला भाजयुमों का दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया। इन सबने आज केंद्रीय मंत्री  व क्षेत्रीय सांसद श्री सोम प्रकाश कैंथ से उनके निवास पर मुलाकात कर आर्शीवाद लिया व अभार जताया। श्री कैंथ ने इन पदाधिकारियो को विशेष तौर पर सम्मानित किया व उनको नई नियुक्ति पर बधाई दी। इस मौके पर समाज सेविका अनिता सोम प्रकाश कैंथ,फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला,भाजपा मंडलाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी, गगन सोनी,संजू चैल,जीता पंडवा,भाजयुमों नेता साहबी टौहरी,नितिन चढ्ढा,परमिंदर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। अपने संबोधन नें श्री सोम प्रकाश कैंथ ने कहा कि केंद्र में श्री नरेंदर मोदी जी की अगुवाई में चलने वाली सरकार ने कई इतिहासिक निर्णय लेकर देश को नई दिशा तथा दशा प्रदान की। मोदी सरकार ने डीबीटी को जरिए पहली बार सबसिडी यां अन्य स्कीमों के लाभ बिना किसी बचौलिए के सीधे लाभपात्री के खाते में डाल कर इतिहास रचा। कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार ने सारे देश में गरीब परिवारों की समस्याओं के ध्यान में रखते हुए राशन दाल की व्यवस्था नबंवर तक बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत सभी लाभपात्रियों को गैस सिलंडर के पैसे सीधे खाते में भेजे गए तथा जनधन योजना के तहत खातों में 500 रुपए प्रति महीने डाले गए। श्री कैंथ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते कहा कि सभी पदाधिकारी 2022 विधानसभा को निशाने पर रख कर अभी से तैयारी में जुट जाए। केंद्र की जनकल्याण नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का काम करे। सभी पदाधिकारियों ने आश्वास्त किया कि पार्टी हाईकमान ने जिस तरह से उन पर भरोसा जताया है ,वो आश्वस्त करते है कि उस भरोसो को हर हालत में कायम रखेंगे तथा 2022 के पहले निगम चुनावों में पार्टी का परचम बुलंद करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। भाजयुमों जिला अध्यक्ष सोनु रावलपिंडी ने कहा श्री सोम प्रकाश कैंथ का विशेष धन्यावाद करते कहा कि युवा मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता पार्टी की ढाल बन कर काम करेगा तथा श्री कैंथ के दिशा निर्देशन में फगवाड़ा नगर निगम चुनावों तथा 2022 के विधानसभा चुनावों में हर बूथ व हर वार्ड में एक एक वोट भाजपा के हक में डलवाने के लिए डट कर पहरा देगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन