सोनु रावलपिंडी को दोबारा जिला भाजयुमों अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं में खुशी की लहर -सोनु के अध्यक्ष बनने पर युवा मोर्चा होगा मजबूत-गगन सोनी -पार्टी हाईकमान की निर्णय सराहनीय,धन्यवाद-साहबी टौहरी

फगवाड़ा 16 जुलाई (ध्रुव कलूचा) भाजपा हाईकमान द्वारा पार्टी के युवा नेता सोनु रावलपिंडी को भाजयुमों का दोबारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर युवाओं में खुशी की लहर है। सोनु रावलपिंडी की पहले साल की प्रभावी कारगुजारी को देखते हुए भाजपा ने उनको दोबारा मौका दिया है क्योंंकि सोनु ने अपने कार्यकाल के दौरान युवा शक्ति को एक मंच पर एकित्रत कर मुख्य संगठन को प्रभावी बनाने के लिए अनथक मेहनत की। भाजपा के वरिष्ठ  गगन सोनी व भाजयुमों नेता साहबी टौहरी ने संयुक्त रुप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ,प्रदेश भाजयुमों अध्यक्ष भानू प्रताप राणा,जिला अध्यक्ष राकेश दुगगल,समाज सेविका अनिता सोम प्रकाश का अभार जताया जिन्होंने सोनु रावलपिंडी की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए उस पर दोबारा आर्शीवाद का हाथ रखा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सोनु रावलपिंडी उनके विश्वास पर खरा उतरेगा। भाजपा नेता गगन सोनी ने कहा कि इससे युवा मोर्चा मजबूत होगा तथा इसका लाभ अगामी निगम चुनावों व 2022 विधान सभा चुनावों में पार्टी को मिलेगा। भाजयुमों नेता साहबी टौहरी ने बताया किया पार्टी हाईकमान की निर्णय सराहनीय है तथा वो इसके लिए सबका विशेष तौर पर अभार प्रक्ट करते है। उन्होंने कहा कि सोनु जमीन से जुड़े तथा युवाओं को दिलों पर राज करने वाले नेता है तथा युवा पीढ़ी पर पकड़ को पार्टी हाईकमान पहले भी देख चुकी है। टौहरी ने विश्वास जताया कि सोनु की अध्यक्षता में मोर्चा दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा को सक्रिय करने के लिए बढ़ चढ़ कर काम किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन