*देश का माहौल खराब करने वाली ताकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : हर्ष भल्ला* *मलेरकोटला में गऊ हत्या करने वाले हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए : बजरंग दल

फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) विहिप और बजरंग दल फगवाड़ा की बैठक हरिकृष्ण दुग्गल जी (जिला अध्य्क्ष विहिप) की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन द्वारा पंजाब सरकार से  मलेरकोटला में हुई गऊ हत्या की निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की गई। विश्व हिन्दू परिषद के कैलाश गुप्ता जी (पंजाब कार्यकरणी मेंबर) ने कहा कि मलेरकोटला में यह लोकडॉन में पांचवी गऊ हत्या की गई है लेकिन फिर भी प्रशासन हत्या करने वालो को गिरफ्तार नहीं कर सका। जिसका हिन्दू समाज कड़ा विरोध करता है। संगठन द्वारा पंजाब सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस बार भी गऊ हत्या करने वाले हत्यारो को गिरफ्तार नही किया गया तो हिन्दू संगठनों को मजबूरन सड़को पर उतरना पड़ेगा। वही संगठन द्वारा कल मुम्बई के दादरा में शरारती तत्वों द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के राजगृह पर तोड़फोड़ करने पर कड़ी निंदा की गई। बजरंग दल के हर्ष भल्ला ने कहा कि देश विरोधी ताकते जो समाज की एकता और माहौल को खराब करना चाहती है उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और महाराष्ट्र प्रशासन द्वारा शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की। बैठक में विवेक गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष विहिप), दीपक राजपूत (जिला गऊ रक्षा प्रमुख), आशीष सोनी (नगर सह संयोजक), बिल्लू, गौरव कंडा, अखिलेन्द्र, अंकुर सैनी, मुकुल माजूद रहे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕਪੂਰਥਲਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਨਵੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਾਗੂ ਗੈਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਵਸਤਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਬੰਦ ਕਾਰ, ਟੈਕਸੀ ਵਿਚ ਕੇਵਲ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਕਰ ਸਕਣਗੇ ਸਫਰ 10 ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦਾ ਇਕੱਠ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੰਦ ਹੋਣਗੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰ ਤੇ ਬੈਂਕ 50 ਫੀਸਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन