भारत गौरव के चेयरमैन विजय सांपला ने फगवाड़ा में बांटे स्वदेशी फ्रिज -स्वदेशी अपना कर हम सेहतमंद समाज तथा सेहतमंद इंसान पैदा कर सकते है-सांपला

फगवाड़ा 10 जुलाई (ध्रुव कलूचा) भारत गौरव जिसके चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला है द्वारा काफी लंबे समय से स्वदेशी भाव के प्रति चेतना लाने के लिए एक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत फगवाड़ा में भारत गौरव की ओर से श्री सांपला ने गर्मियों के लिए स्वेदशी फ्रिज (मिट्टी का घड़ा ) भेंट कर इस अभियान की शुरुआत की। इसके तहत श्री सांपला ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष बलभद्र सेन दुगगल,पूर्व मंडलाध्यक्ष रमेश सचदेवा,पूर्व पार्षद अवतार सिंह तारी,समाज सेवा वीरेदंर शर्मा,नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज,सुनील चम्म,शालू चोपड़ा, मास्टर हरीश शर्मा,पूर्व मंडलाध्यक्ष भाजपा पंकज चावला,भाजयुमों प्रदेश सचिव अशोक दुगगल,भाजपा नेत्री सरिता सूद समेत अन्य शहरवासियों को यह स्वदेशी फ्रिज भेंट करते हुए स्वदेशी से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी से सेहत इंसान तथा सेहतमंद समाज का निर्माण, दोनो काम एक साथ किए जा सकते है। सांपला ने कहा कि असल में आधुनिकता की दौड़ में हम स्वेदशी से दूर होते जा रहे है जबकि विदेशी हमारी अमीर विरासत वैदिक ग्रंथों के अधार पर हमारे ऋषी मुनियों द्वारा की खोजों को अपना कर अपने जीवन आधार को मजबूत कर रहे है। उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रोनिक्स फ्रिज के ठंडे पानी के मुकाबले स्वेदशी फ्रिज का पानी सेहत के लिए फायदेमंद है तथा इसका पाचन क्रिया पर कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता। उन्होने स्वदेशी अपनाने पर बल दिया। सभी ने उनका अभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन