कोरोना की इस लड़ाई में हर देशवासी को निभानी होगी योद्धा की भूमिका : गुरदीप सिंह कंग * कोरोना पीडि़तों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी की प्रार्थना

फगवाड़ा 28 जुलाई (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के शाखा प्रधान गुरदीप सिंह कंग ने कोविड-19 के बढ़ते केसों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना के खात्मे के लिये देश के हर नागरिक को कोरोना योद्धा की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने पंजाब तथा केन्द्र की सरकारों द्वारा महामारी की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों को सराहा तथा साथ ही कहा कि आम जनता को भी सरकारों का सहयोग करने के साथ ही प्रशासन की ओर से बताई सावधानियों पर अमल करते हुए दूसरों को ऐसा करने की प्रेरणा देनी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि इस बिमारी से घबराना चाहिए अंतत: यह संकट भी खत्म हो जाएगा लेकिन हमें इसके खात्मे के लिये संकल्प के साथ आगे बढऩा होगा। जरा सी लापरवाही कोरोना को और भी घातक रूप दे सकती है। देश का हर नागरिक शरीरिक दूरी तथा मास्क के प्रयोग को जीवन का हिस्सा मान कर चले। अपने शरीर तथा खास तौर पर हाथों की सफाई की तरफ गंभीरता से ध्यान दिया जाए। सैनीटाइजर अथवा साबुन से हाथों को दिन में कई बार धोया जाए। कुछ भी खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करने की आदत डाली जाए तो इस वायरस की रफ्तार को रोका जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, उनके पुत्र हनी धालीवाल तथा आज ही कोरोना पाजिटिव हुईं थाना सतनामपुरा की महिला प्रभारी ऊषा रानी व उनके पति सहित सभी कोरोना से पीडि़त मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन