स्व. बेअंत सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर शिव सेना पंजाब ने दी श्रद्धांजली * शरारतपूर्ण हरकतों से बाज आए गुरपतवंत सिंह पन्नु : पलटा


फगवाड़ा 31 अगस्त (ध्रुव कलूचा) पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह तथा उनके साथ शहीद हुए सुरक्षा में तैनात जवानों की 25वीं पुण्यतिथि पर आज शिव सेना पंजाब की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। इस दौरान शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि दत्त, व्यापार सैल के प्रधान अशोक आहूजा, फगवाड़ा शहरी प्रधान अंकुर बेदी, गौरव बग्गा, डिंपी दारा तथा दीपू ने स्व. बेअंत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कहा कि स्व. बेअंत सिंह की बदौलत ही पंजाब को आतंकवाद के काले दौर से मु्क्ति मिली थी। यदि तत्कालीन पुलिस महानिदेशक के.पी.एस. गिल को मुख्यमंत्री की ओर से फ्री हैंड न दिया गया होता तो आंतकवाद का खात्मा संभव नहीं था। वे शेर दिल इन्सान थे जिन्होंने पंजाब की शांति के लिये अपना जीवन बलिदान किया है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान राजेश पलटा ने कहा कि मोगा में डी.सी. कार्यालय की छत पर तिरंगे का अपमान करने तथा खालिस्तान का झंडा लहराने वाले गिरफ्तार आतंकियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि दोबारा कोई भी युवा विदेशी ताकतों के बहकावे में आकर देश के तिरंगे और संविधान का निरादर न कर सके। उन्होंने गुरपतवंत सिंह पन्नु द्वारा की जा रही शरारतपूर्ण हरकतों की भी कड़ी निंदा की तथा कहा कि आज पंजाब बंद की काल का अंश भर भी असर न हुआ देख कर उसे शर्म करनी चाहिए और समझ लेना चाहिए कि पंजाब की शांति को भंग करने व हिन्दू-सिख एकता में दरार डालने की उसकी कोई भी साजिश सफल होने वाली नहीं है। यदि उसने अपनी हरकतें बंद न की तो विदेशों में बैठे भारतीय तथा खास तौर पर पंजाबी हिन्दू व सिख ही उसे उसकी औकात दिखाने को विवश होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन