कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती पर सिटी क्लब में समागम का किया आयोजन * सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किये जाऐंगे राजीव

फगवाड़ा 20 अगस्त (ध्रुव कलूचा) ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी की ओर से भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आज एक समागम का आयोजन शहरी प्रधान संजीव बुग्गा की अगवाई में स्थानीय सिटी क्लब में किया गया। जिसमें हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान समूह कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर फूलमालाएं अर्पित की। विधायक धालीवाल ने कहा कि राजीव गांधी आजाद भारत के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री थे जिनका व्यक्तित्व विश्व भर के नेताओं को प्रभावित करता था। वे भारत को अस्सी के दशक में आधुनिक तकनीक से जोडऩे का सपना देखते थे। उन्हीं के द्वारा शुरु किये गए प्रयासों की बदौलत आज विज्ञान एवं प्रौधोगिकी तथा कम्प्यूटर इंटरनैट के क्षेत्र में भारत प्रथम कतार में खड़ा है। उन्होंने पंचायती राज की स्थापना करने के अलावा युवाओं के लिये जहां उल्लेखनीय कार्य अपने कार्यकाल में किये वहीं युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार भी दिलाया। इस दौरान संजीव बुग्गा, सुनील पराशर, अशोक पराशर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, विनोद वरमानी, सुशील मैनी, मार्किट कमेटी फगवाड़ा के उप चेयरमैन जगजीवन खलवाड़ा, पी.पी.सी.सी. के पूर्व सचिव मनीष भारद्वाज, सरजीवन लता शर्मा जिला प्रधान महिला कांग्रेस, सुमन शर्मा शहरी प्रधान महिला कांग्रेस ब्लाक फगवाड़ा, सीता देवी, शविन्द्र निश्चल, तृप्ता शर्मा, बलजीत कौर, गुरजीत पाल वलिया पूर्व ब्लाक प्रधान, राम कुमार चड्ढा, गुरमीत बेदी, के.के. शर्मा, पवित्र सिंह, पूर्व पार्षद जतिन्द्र वरमानी, दर्शन लाल धर्मसोत, बंटी वालिया, गुरदीप दीपा, ओम प्रकाश बिट्टू, प्रमोद जोशी, अगम पराशर, विक्की वालिया, संजीव भटारा, गुरशिंदर सिंह, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार हीरो, राजन शर्मा, बोबी वोहरा, जॉय उप्पल, गुरदयाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन