आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम ने ट्रैफिक इंचार्ज रणजीत सिंह को किया सम्मानित * कोरोना काल में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका प्रशंसनीय : गुरदीप कंग

फगवाड़ा 8 अगस्त (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्पशन फोरम की फगवाड़ा इकाई की ओर से शाखा प्रधान गुरदीप सिंह कंग के नेतृत्व में ट्रैफिक इंचार्ज रणजीत कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान बातचीत में गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि उनकी संस्था ने कोरोना लाकडाऊन में जनसेवा से जुड़े अनेक प्रोजैक्ट करते समय बहुत नजदीक से महसूस किया है कि पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं आधिकारियों ने महामारी में अपना जीवन जोखिम में डाल कर ईमानदारी से कत्र्वय निभाने के अलावा समाज सेवा में भी उल्लेखनीय सहयोग किया। इस बात को सम्मुख रखते हुए उक्त विभागों के आधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान करके उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ट्रैफिक इंचार्ज रणजीत कुमार की ओर से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने में निभाई भूमिका की भी प्रशंसा की, वहीं बताया कि कि निकट भविष्य में फोरम की ओर से लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी के साथ मिलकर और विभागों के अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर ए.एस.आई. हरप्रीत सिंह, ए.एस.आई. अमरजीत सिंह, ए.एस.आई. कुलविन्द्र सिंह, हवलदार मोहन सिंह के अलावा फोरम के महासचिव अतुल जैन, सचिव जुगल बवेजा, कैशियर विनय कुमार बिट्टू, जसवीर माही प्रचार सचिव, हरविन्द्र सिंह सग्गू, राजकुमार, लवी नगारिया, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन