केंद्र सरकार की आई कनक व छोले भी नही बांट रहा फगवाड़ा प्रशासन,पहले भी खराब किया राशन-अरुण खोसला -एक परिवार को मिलेगे 5 किलो छोले तथा प्रति सदस्य 25 किलों कनक,प्रशासन दो दिन में वितरित करे


फगवाड़ा 29 सितंबर (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के पूर्व मेयर व वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण खोसला ने आज फगवाड़ा प्रशासन व कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि इन्होंने मिलीभुगत कर पहले भी केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल कारण जरुरतमंद परिवारों के लिए भेजा राशन अज्ञात निजी कारणों से खराब कर दिया पर किसी गरीब के मुंह तक नही पहुंचा। अब लगता है प्रशासन व कांग्रेस फिर वहीं बात दोहराने की कोशिश में है। खोसला ने आज कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस बार वितरण के लिए प्रति परिवार को 5 किलों छोले तथा प्रति सदस्य को 25 किलों कनक देने के लिए भेजी है तांकि कोई गरीब व जरुरतमंद परिवार भूखा न सोए। फगवाड़ा में वितरण के लिए पर्याप्त स्टाक फगवाड़ा प्रशासन के पास काफी दिनों से आ चुका है,पर प्रशासन शायद कांग्रेस हाईकमान के ईशारे के इंतजार में है। खोसला ने कहा कि प्रशासन द्वारा पहले खराब किया स्टाक भी उन्होंने पकड़ कर मीडिया के सामने पेश किया था पर प्रशासन ने कोई कार्यवाही यां जांच नही की। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ऐेसा नही होने देगी। खोसला ने कहा कि प्रशासन दो दिन के भीतर केंद्र द्वारा भेजा गया राशन वितरित करे अन्यथा भाजपा इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगो के लिए केंद्र दो बार पहले कनक दाल भेज चुका है। अब तीसरी बार कनक तथा छोले भेजे गए है। उन्होंने कहा कि केंद्र की श्री नरेंदर मोदी सरकार इस महांमारी के दौरान जरुरतमंद लोगो का ख्याल रखते हुए तीन महीने तक प्रत्येंक लाभपात्री के बैंक खाते में 500-500 रुपए भेज चुकी है तथा तीन माह तक फ्री सिलंडर के पैसे खातों में भेजे है। खोसला ने कहा कि कांग्रेस ने जरुरतमंद परिवारो के जो नीले कार्ड काटे थे,उसमें 10 फीसदी लोगो के कार्ड भी नही बने है,यदि बने है तो क्या वो कांग्रेस के पास है,लोगो को पास क्यों नही। क्यों जरुरतमंद लोग राशन के लिए दर दर भटक रहे है। क्या कांग्रेस पहले की तरह ही राशन में घोटाला करने की ताक में है? खोसला ने कहा कि यदि इस बार दो दिन के अंदर राशन नही बांटा तो भाजपा इनका पर्दाफाश कर सरेबाजार इनका भंडाफोड़ करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन