बिजली का बिल जमा करवाने में लोगों को पेश आ रही दिक्कत दूर करे पावरकाम : चन्द्रशेखर खुल्लर * बुजुर्गों व महिलाओं के लिये हो अलग काऊंटर : रमन नेहरा


फगवाड़ा 11 सितंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला के अध्यक्ष चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा ने माडल टाऊन स्थित पावरकाम के कार्यालय में लोगों को बिल जमा करवाने में पेश आ रही परेशानी को लेकर विभागीय अधिकारियों तथा पंजाब सरकार से मांग की है कि कोविड-19 आपदा में लोगों को पेश आ रही परेशानी तुरंत दूर की जाए ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल जमा करवाने के लिये एक ही काऊंटर है जहां लोगों को घण्टों लाईन में लगना पड़ता है। कई बार तो सारा-सारा दिन नंबर नहीं आता जिससे लोगों का समय बरबाद होता है। भीड़ा के चलते शरीरिक दूरी के नियम का पालन भी नहीं होता। उन्होंने बताया कि बिल जमा करने वाली मशीन भी खराब है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते यह समस्या हो रही है। नई भर्ती न होने तथा पुराने कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के चलते एक काऊंटर को छोड़ कर सभी काऊंटर बंद पड़े हैं। फोरम के पदाधिकारियों ने बताया कि हदियाबाद तथा होशियारपुर रोड स्थित पावरकाम कार्यालयों में भी यही हालात हैं जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रमन नेहरा ने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों से मांग कर कहा कि महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिये अलग काऊंटर खोले जाएं ताकि उन्हें लंबी कतारों में परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर धनपाल सिंह गांधी, के.के. शर्मा, अमरजीत सिंह बसूटा, बलराज दुग्गल, सरबजीत सिंह जगदेव, एस.के. अग्रवाल, दविन्द्र जोशी, धीरज कुमार, अश्वनी बघानिया, संजीव सूरी, मोहन लाल, नरेश कोछड़, वी.पी. सिंह अरोड़ा, संदीप शर्मा, सरवण सिंह, संजीव सल्होत्रा, लखवीर सिंह, रणदीप सिंह, संतोख सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन