शहीद भगत सिंह की जयंती पर हिन्दू सुरक्षा समिति का सवाल भगत सिंह चौक की लाज रखने वाले योद्धाओं की रिहाई को लेकर खामोशी क्यों : मन्नु प्रभाकर * भगत सिंह के सम्मान की रक्षा क्या अपराध है : लवली शर्मा


फगवाड़ा 26 सितंबर (ध्रुव कलूचा) अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के प्रदेश सचिव मन्नु प्रभाकर एवं जिला कपूरथला के चेयरमैन हरिओम शर्मा लवली ने शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के नाम से बनी संस्थाओं तथा क्लबों से प्रश्र किया है कि फगवाड़ा में शहीद भगत सिंह चौक (पेपर चौक) का नाम जबरन बदलने की कोशिश को नाकाम करने वाले हिन्दू समाज के चार लोगों के मुद्दे पर वे चुप्पी क्यों धारण किये हुए हैं। यदि वास्तव में वे लोग भगत सिंह को अपना आइडल मानते हैं तो बिना वजह जेल में बंद करके रखे गए अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के पंजाब प्रमुख दीपक भारद्वाज, शिव सेना बाल ठाकरे के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल, हिन्दू शिव सेना नेता शिवी बत्ता तथा राजू चहल से उन्हें सहानुभूति क्यों नहीं है जिन्होंने शहीद भगत सिंह चौक जिसका नाम फगवाड़ नगर परिषद द्वारा बकायदा प्रस्ताव पारित करके रखा जा चुका है उसे बदलने की कोशिश को नाकाम किया। मनु प्रभाकर तथा लवली शर्मा ने कहा कि चारों हिन्दू नेताओं को पंजाब सरकार के इशारे पर बिना वजह जेल में कैद कर रखा हुआ है जबकि उनके खिलाफ पुलिस के पास कोई भी सबूत नहीं है। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस है। एक बार फिर बड़े-बड़े नेता, पंजाब सरकार के मंत्री तथा समाजिक संस्थाएं भगत सिंह को याद करेंगी मगर भगत सिंह के सम्मान की लड़ाई लडऩे वाले ढाई साल से जेल में बंद हिन्दू नेताओं के बारे में कोई मूंह नहीं खोलेगा। चाहिए तो यह था कि भगत सिंह में श्रद्धा रखने वाले लोग उक्त हिन्दू नेताओं के परिवारों को दिलासा देते। सहानुभूति के दो शब्द कहते और सरकार पर दबाव बना कर जेल में बंद योद्धाओं की रिहाई को सुनिश्चित बनाने के साथ उन्हें भगत सिंह चौक की रक्षा के लिये सम्मानित किया जाता। लेकिन जिस तरह की बेरुखी राजनीतिक तथा समाजिक संगठनों द्वारा इस मामले में दिखाई जा रही है उसे देख कर शहीद भगत सिंह की आत्मा भी द्रवित होती होगी। इस अवसर पर उप प्रधान सतविन्द्र सिंह बिट्टू, प्रवेश कुमार, जोनी घाना, राकेश काली, सूरज प्रकाश, विजय गोबिंदपुरा, रणजीत जीता आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन