किसानों को तबाही की कागार पर पहुंचाने वाला कानून वापिस ले मोदी सरकार : आशु मारकंडा


फगवाड़ा 29 सितंबर (ध्रुव कलूचा) यूथ कांग्रेस जिला कपूरथला के पूर्व उपाध्यक्ष आशु मारकंडा ने मोदी सरकार से किसान विरोधी कृषि को तुरंत रद्द करने की मांग की है। आज यहां युवा कांग्रेस नेता हनी धालीवाल एवं सुमित भंडारी की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की इस चेतावनी पर मोदी सरकार को गौर करना चाहिए कि देश विरोधी ताकतें तथा आई.एस.आई. किसान आंदोलन का लाभ उठाकर पंजाब का माहौल खराब कर सकती हैं इसलिए किसानों की मांग को गंभीरता से लिया जाए व नए कृषि कानून रद्द किये जाएं। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून में खेती व किसान दोनों को बरबाद करके रख देंगे। केन्द्र सरकार न्यूनतम समर्थन मुल्य की गारंटी देने को तैयार नहीं है जिससे सरकार की नीयत पर शक होना जायज है। कृषि प्रधान प्रदेश होने के चलते पंजाब की अर्थ व्यवस्था काफी हद तक मंडियों पर निर्भर है और इस लिहाज से नए कृषि कानून पंजाब विरोधी भी हैं जिसे लेकर किसानों के साथ ही आम पंजाबी में भी भारी गुस्सा है। किसानों को निजी कंपनियों का गुलाम बनाने की साजिश को भी कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी। सरकार की कानून लागू करने की जिद्द मंडी में काम करने वाले आढ़ती, मुनीम तथा मजदूर भी बेरोजगार बना देगी। उन्होंने अनाज की स्टोरेज पर लगी रोक हटाने की भी कड़ी आलोचना कर कहा कि इससे महंगाई आसमान छूएगी और कालाबाजारी को हवा मिलेगी जबकि किसान तथा उपभोक्ता नुक्सान उठायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन