भाजपा मंडल फगवाड़ा ने हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल से की त्यागपत्र की मांग * घोटालों से भरा पड़ा है कांग्रेस का इतिहास : पम्मा चाचोकी


फगवाड़ा 10 सितंबर (ध्रुव कलूचा) भाजपा मंडल फगवाड़ा के प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के करीब 64 करोड़ रुपए के घोटाले में हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल का नाम जुडऩे को लेकर उनसे त्यागपत्र की मांग की है। आज यहां वार्तालाप में पम्मा चाचोकी ने कहा कि नैतिकता के आधार पर जहां विधायक धालीवाल को त्यागपत्र देना चाहिए वहीं साधू सिंह धर्मसोत को कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास घोटालों से भरा पड़ा है। जब केन्द्र की सत्ता कांग्रेस के पास थी तो वहां नित नए घोटाले सामने आते रहे और अब पंजाब में भी घोटालों का पर्दाफाश होने लगा है। इस दौरान पम्मा चाचोकी के साथ मौजूद मंडल महासचिव परमिन्द्र सिंह, बलविन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष अमित सचदेवा, सचिव सैफी चड्ढा, रीना खोसला, कैशियर डा. पवन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को केन्द्र की सत्ता में छ: वर्ष से अधिक का समय हो चुका है लेकिन आज तक कोई घोटाला नहीं हुआ। देश की जनता को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। जब यह पार्टी सत्ता में होती है तो जनता के खजाने पर घोटाले करके डाका डालती है और जब विपक्ष में होती है तो देश हित में उठाये जाने वाले कदमों तथा बनाई जाने वाली नीतियों में अड़ंगा डालती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन्हीं हरकतों की वजह से अब खत्म होने की कागार पर पहुंच चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब से भी कांग्रेस का सफाया होना तय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति के गरीब छात्रों की स्कालरशिप राशी हड़प करने वाली कांग्रेस को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन