शहर की सडक़ो का सुधार मेरी जिम्मेवारी,आदर्श शहर बनाने के लिए सडक़ो का चाक चौबंद होना लाजमी-बलविंदर सिंह धालीवाल -तीन वार्डो मेंं 1 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने वार्ड नंबर 1,2,4 में किए उदघाटन


फगवाड़ा 21 नबंवर (ध्रुव कलूचा) जब से फगवाड़ा में विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल का कार्यकाल शुरु हुआ है,शहर में सभी ओर विकास कार्यो की अंधेरी आई है। शहर व गांवों की सडक़ो का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। फगवाड़ा में आज वार्ड नंबर 1,2,4 में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से सडक़ो के नवनिर्माण के काम शुरु करवाए गए है।
                          फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने आज इन सडक़ो के काम का उदघाटन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यो को बड़ी तेजी से किया जा रहा है। पहले शहर व गांवों की सडक़ो की तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया था। जो नए इलाके नगर निगम की हद में शामिल किए गए थे वो बेहद दयनीय हालत में थे। लोग नर्क से बदतर जिंदगी जीने को विवश थे। बड़े बड़े विकास कार्यो की बाते करने वाले जो 500 करोड़ रुपए खर्चने का दावा कर रहे थे,पता नही शहर को साफ सुथरी सडक़े ही नही दे सके। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा के लोगो ने थोड़े से समय  में उनको बहुत प्यार दिया है तथा उन पर विश्वास व भरोसा प्रक्ट किया है। वो सियासत में सेवा के लिए आए थे तथा हलके को एक आर्दश हलका बनाने का रोडमैप लेकर लोगो के बीच गए थे। उन्होंने कहा शहर व गांवों का सुधार करना मेरी जिम्मेवारी है तथा एक आदर्श हलका बनाने के सपने को पूरा करने के लिए सबसे पहले शहर की सडक़े चाक चौंबद होनी लाजमी है। इसलिए वो इनकी ओर ध्यान दे रहे है। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में लोग बता देंगे कि 5 साल में 500 करोड़ का विकास नजर आया यां एक साल में कुछ करोड़ का विकास नजर आया। विपक्षी निगम पर कब्जे का ख्बाब लेना छोड़ दे। निगम चुनावों में कांग्रेस विकास का मुद्दा लेकर लोगो के बीच जाएगी। इस मौके वार्ड नंबर  1 सीता देवी,वार्ड नंबर 2 में पदम देव सुधीर,वार्ड नंबर 4 में दर्शन लाल धर्मशोत ने विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल का विकास कार्यो के लिए अभार जताया तथा कहा कि निगम पर काबिज भाजपा द्वारा उनके वार्डो के अनदेखी की गई थी,पर अब स.धालीवाल के आने से तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेश भारद्वाज,ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीव बुगगा,पूर्व अध्यक्ष गुरजीत पाल वालिया,किशोर चाहल,कुलदीप सिंह,के के शर्मा, पूर्व पार्षद बंटी वालिया,पूर्व पीपीसीसी सचिव मनीष भारद्वाज,जगजीत बिट्टु, अविनाश गुप्ता,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष करमबीर सिंह कम्मा, महिंदर जैन, अशोक कुमार, अर्जुन सुधीर, बोबी वोहरा व मोहल्ला वासी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन