रिजैंसी टाउन में 6 महीने से ब्लाक सीवरेज का मामला ध्यान में आने पर विधायक धालीवाल ने लिया तुरंत एक्शन -जालंंधर से सुपर सक्शन मशीन मंगवा कर करवाया काम चालू,पूर्व पार्षद संगीता गुप्ता ने किया स.धालीवाल का धन्यावाद


फगवाड़ा 2 नबंवर (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल शहर की छोटी से छोटी समस्या के ध्यान में आने पर तुरंत संजीदगी के उसके समाधान का प्रयास करते है। उनका कहना है कि किसी की कोई समस्या हल नही होती तो उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले है,कोई भी किसी भी समय आकर उनको मिल कर अपनी समस्या बता सकता है।
                 इसी प्रकार की समस्या उस समय सामने आई जब वार्ड नंबर 22 में पड़ते रिजैंसी टाउन में पिछले 6 महीने सीवरेज ब्लाकेज की समस्या थी,जिसका समाधान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मशीनरी से संभव नही था। इलाका वासियों ने पूर्व पार्षद संगीता गुप्ता के ध्यान में सारा मामला ध्यान में लाया। जिन्होंने विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के ध्यान में लाकर इसके समाधान कर इलाका वासियों को राहत पहुंचाने की मांग की। स.धालीवाल ने नगर निगम कमिशनर राजीव वर्मा से सारा मामला डिस्कस किया व इसके समाधान के लिए जालंधर के राए कस्ट्रंकशन के मालिक गुलशन राय से सुपर सक्शन मशीन लाकर सीवरेज साफ करवाने का काम शुरु करवाया। स.धालीवाल ने कहा कि उन्होंने खुद्द मौके पर जाकर काम शुरु करवा दिया है तथा निगम अधिकारियों को कह दिया है कि जितनी जल्दी हो सके इस काम को पूरा करवाया तांकि किसी को कोई परेशान न हो। इस मौके उनके साथ एडीसी राजीव वर्मा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज,विनोद वरमानी,अविनाश गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरजीत पाल वालिया, पूर्व पार्षद दर्शन धर्मशोत,आशु शर्मा, गुलशन टक्कर, रिंकु वर्मा,अतुल जलोटा,विशाल ढींगरा, राजीव सूद,विनोद मरवाहा,योगेश दसौड़ आदि मौजूद थे। पूर्व पार्षद संगीता गुप्ता व इलाकावासियो ने इसके लिए विधायक धालीवाल का धन्यावाद किया है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन