भाजयुमों का जिला व मंडल स्तर पर ढांचे का गठन शीघ्र किया जाएगा-प्रतीक कपूर भाजयुमों प्रभारी मोर्चा के पदाधिकारियों से बैठक करने फगवाड़ा पहुंचे,कहा विधान सभा चुनावों के लिए हो तैयार


फगवाड़ा 2 नबंवर (ध्रुव कलूचा) जिला भाजयुमों की एक अवश्यक बैठक जिला महासचिव नितिन चढ्ढा की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के निवास पर हुई जिसमें मोर्चा के प्रभारी प्रतीक कपूर विशेष रुप से उपस्थित हुए। जिसमें प्रतीक कपूर ने जानकारी देते बताया कि जैसा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय है कि भाजपा इस बार पंजाब की 117 सीटों पर विधान सभा चुनाव लडऩे जा रही है। जिसके लिए स्टेट स्तर से बूथ स्तर तक तैयारिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने के केंद्र सरकार की मोदी सरकार की जनकल्याण नीतियों का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। पंजाब में कांग्रेस द्वारा सत्ता से आने से पूर्व किए चुनावी वायदो को ना पूरा करना,जहरीली शराब घोटाला,बीज घोटाला,स्कालरशिप घोटालों को बाद लगता है पंजाब में सरकार नही घोटाले चल रहे है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की फ्रंटल फोर्स है,जिसको बड़ी मेहनत व गंभीरता से काम करना है। अधिक से अधिक युवाओं को साथ जोडऩा तथा पार्टी कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाना एक मात्र ध्येय बना ले। कपूर ने कहा कि इसके लिए जिला स्तर व मंडल स्तर पर जो ढांचे अधूरे है उनको शीघ्र पूरा कर लिया जाए तांकि एक सश्क्त टीम चुनावो के लिए तैयार हो। जिला महासचिव नितिन चढ्ढा ने कहा कि जिला भाजयुमो अध्यक्ष सोनु रावलपिंडी की अगुवाई में मोर्चा पार्टी की जीत के लिए दिन रात एक कर देगा। इससे पहले मोर्चा निगम चुनावो के लिए भी तैयार है तथा पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करेगा। इस मौके पर भारत महाजन प्रभारी जालंधर नार्थ, जिला महासचिव कपिल कुमार, सचिव अवनीश कुमार,उपाध्यक्ष विश्वंदर चढ्ढा,भीष्म सूद,शुभम,पीयूष मनचंदा,प्रिंस सैनी, तुषार दुगगल,मिंटू सिंह, गौरव महाजन, राजेश मनन, राजेश कुमार,शुभम मल्हौत्रा,गौरव थापा, निखिल लहौरिया, संजीव कुमार, निखिल पूरी आदि मौजूद थे। इसके बाद सभी सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन