छट्ठी माता सबकी मनोकामना पूरी करे-बलविंदर सिंह धालीवाल विधायक धालीवाल ने अलग अलग स्थानों पर स्थापित व्रत स्थलो पर किया दौरा,दी बधाई


फगवाड़ा 20 नवंबर (ध्रुव कलूचा) शहर में आज छट्ठी मैय्या के व्रत के आयोजन को लेकर अलग अलग क्षेत्रों में काफी गहमा गहमी है। यूपी बिहार से आने वाले प्रवासी भाई बहनों में तीन दिवसीय व्रत को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है। फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) जो काफी दिनों में मुख्य आयोजन स्थल अर्बन एस्टेट नहर पर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों तथा सभी अवश्यक सुविधाए प्रदान करने के लिए गंभीरता से लगे हुए थे। आज उन्होंने अलग स्थानों का दौरा कर छट्ठ व्रतियों का उत्साह वर्धन किया व बधाई दी। उनके साथ विनोद वरमानी,नरेश भार्दवाज चेयरमैन मार्किट कमेटी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बुगगा, पूर्व अध्यक्ष गुरजीत पाल वालिया,पूर्व पार्षद तृप्ता शर्मा, बंटी वालिया,हुस्सन लाल, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ खुल्लर,अविनाश गुप्ता, दिगविजय शर्मा, सुशील मैनी,रविंदर चावला, गुरमीत बेदी,गुरशिंदर सिंह भी थे। धालीवाल ने आज अर्बन एस्टेट, पीपारंगी,खेड़ा कालोनी, गोविंद पुरा,शिव पुरी में व्रत पंडालों पर पहुंचे। इस मौके प्रबंधकों ने स.धालीवाल का स्वागत किया। सभी को बधाई देते विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि बिना अन्न जल ग्रहण किए करीब तीन दिन तक चलने वाला यह व्रत एक तपस्या व गहन श्रद्दा का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने सबको व्रत के लिए बधाई दी तथा माता छठी के चरणों में सबको मंगल की कामना करते कहा कि मां सबकी मनोकामना पूर्ण करे तथा विश्व पर छाई कोरोना जैसी करोपी से निजात दिलाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपने प्रवासी भाईयों के लिए पिछले सप्ताह से सभी प्रबंध पूर्ण करने पुरी मेहनत की है। नहर की साफ सफाई तथा साफ पानी नहर में छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी व्रतीयों की सुरक्षा में पूरी तरह से चाक चौबंद खड़ा है। उन्होंने व्रतियों से अधिक भीड़भाड़ न करने तथा कोरोना संबंधी सरकारी निर्देशों की पूरी तरह से पालना करने की अपील की। इस मौके शरणजीत सिंह,सुखदेव सिंह लल,एस.एस.बिंदर, राम चंद्र, गुड्डू, प्रमोद जोशी,मोंटी, पुनीत कपूर, राजीव कपूर,डा.इकबाल सिंह सोही, सन्नी,हैप्पी बसरा,अश्वनी थापर (जेसीटी), सुनील पांडे, आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन