संपूर्ण विश्व ने माना था,श्रीमति इंदिरा गांधी के नेतृत्व का लोहा-बलविंदर सिंह धालीवाल -ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति गांधी को उनकी जयंती पर किया याद


फगवाड़ा 19 नबंवर (ध्रुव कलूचा) देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उनको नमन करने के लिए ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा ने अध्यक्ष संजीव बुगगा की अगुवाई में एक समागम का आयोजन सिटी क्लब में किया। जिसमें फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने विशेष तौर पर शिरकत की।
स बलविंदर सिंह धालीवाल ने सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री इंदिरा गांधी एक महान दूरदर्शी नेता थी,जिनके शक्तिशाली व निर्भय नेतृत्व का लोह संपूर्ण विश्व मानता था,जिसके चलते भारत की ओर कोई आंख उठा कर देखने का साहस नही कर सका। उन्होंने देश की एकता व अखंडता को सर्वोपरि माना तथा सदैव देश को आगे ले जाने के लिए संर्घषशील रही। यहीं नही देशभक्ति की गुढ़ती उनको विरासत में मिली जिसके चलते स्वतंत्रता संग्राम में बाल टोली बना कर स्वतंत्रता सेनानीयों को लिए काम करती रही। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को खतरे में देख कर उनको कुछ कड़वे निर्णय लेने पड़े तथा जिसके लिए उनको अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी। उनको इस बात का अहसास पहले ही हो गया था,इसलिए उन्होंने एक जनसभा में साफ कहा कि उनके रक्त का एक एक कतरा देश की मिट्टी में मिला दिया जाए। 
इस मौके मार्कीट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज व कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बुगगा ने अपने संबोधन में श्रीमति गांधी को याद करते कहा कि वो देश की पहली महिला थी जो प्रधानमंत्री के पद पर पहुंची तथा दृढ़ सियासी इच्छा शकित के चलते उनको आयरन लेडी के नाम से जाना जाता रहेगा। समागम में विनोद वरमानी, ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक पाराशर,गुरजीत पाल वालिया, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौैरभ खुल्लर,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरजीवन लता,मनीष भारद्वाज पूर्व सचिव पीपीसीसी,पूर्व पार्षद सुशील मैनी,पदम देव सुधीर, दर्शन लाल धर्मशोत,अमरजीत  सिंह,रविंदर संधु,बंटी वालीया, गुरदीप दीपा,पिंकी मंसा देवी डा रमन शर्मा,रामा चढ्ढा, धर्मवीर सेठी, मीनाक्षी वर्मा, प्रेम कौर चाना, सीता देवी,शविंदर निश्चल,कुसुम शर्मा,रणजीत कौर, गुरदियाल सिंह ननरा, जगजीत बिट्टु, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष करमबीर सिंह कम्मा, हरप्रीत भोगल,सुखपाल सुखा,दविंदर जोशी,सोनू पहलवान,हरभजन सिंह,अनिल डावर,मलकीत कौर, अरुण धीर, राजन शर्मा, बोबी वोहरा, सन्नी बांसल, हैप्पी बसरा,बी.एस.बागला, सौरभ जोशी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन