समाज से भ्रष्टाचार का समूल नाश ही आल इँडिया एंटी करप्शन फोरम का लक्ष्य : गुरदीप कंग * सरकार तथा जनता को भी करना होगा गंभीर प्रयास : अतुल जैन


फगवाड़ा 10 नवंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ ही समाज सेवा के लिये भी तन-मन से समर्पित है लेकिन भ्रष्टाचार का खात्मा तभी संभव है यदि केन्द्र तथा प्रदेशों की सरकारें भी प्रतिबद्धता से इस दिशा में आगे बढ़ें व लोगों का भी सहयोग प्राप्त होना बेहद जरूरी है। यह बात फोरम के शाखा प्रधान गुरदीप सिंह कंग तथा महासचिव अतुल जैन ने आज यहां वार्तालाप में कही। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार मिटाने की बात तो करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद ठोस कदम नहीं उठाये जाते और बहुत बार देखने में आता है कि लोग भी किसी न किसी लालच वश जाने-अन्जाने खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे देते हैं जिससे उन लोगों को दिक्कत होती है जिन्हें अपने जायज काम बिना किसी जल्दबाजी के करवाने में भी रिश्वत देनी पड़ती है। गुरदीप कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार का दानव समाज को निगलता जा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिये युवा पीढ़ी को मुखरता से आगे आना होगा क्योंकि युवा ही देश का भविष्य है जिसने भारत को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाना है और देश की उन्नति के रास्ते में भ्रष्टाचार बड़ी रुकावट बना हुआ है। गुरदीप कंग तथा अतुल जैन ने पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार से पुरजोर मांग कर कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं या किसी तरह के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करते हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये सरकारी स्तर पर पुरस्कृत किया जाए ताकि लोगों को भ्रष्टाचार के समूल नाश की इस लड़ाई में शामिल होने की प्रेरणा मिले। उन्होंने सभी से पुरजोर अपील कर कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी तरह से बढ़ावा न दिया जाए। यदि आवश्यक हो तो आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम से बिना किसी झिझक के संपर्क किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन