भगवान विश्वकर्मा के आर्शीवाद के बिना दुनिया का विकास संभव ही नही था-बलविंदर सिंह धालीवाल -श्री विश्वकर्मा दिवस के मौैके पर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में आर्शीवाद लेने पहुंचे विधायक धालीवाल


फगवाड़ा 15 नबंवर (ध्रुव कलूचा) भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर कला कौशल के देवता भगवान विश्वकर्मा का अर्शीवाद लेने के लिए प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड पर आयोजित समागम में फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) साथीयों समेत पहुंंचे। इस मौके  मंदिर में मत्था टेक व आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को कला व कारीगरी का जो वरदान दिया है उसके बिना दुनिया का विकास संभव ही नही था। जिस सृष्टी को हम इस आधुनिक रुप मे देख रहे है वो सब भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल का दूसरा फेस शुरु होने को है,हम सब भगवान विश्वकर्मा के चरणों में कामना करते है कि दुनिया को इससे निजात दिलाए। सबको अभी अधिक सावधानी रखने की अवश्यकता है। हमें अच्छे कल के लिए आज को सावधानी से जीने की आदत अपनानी होगी। इस मौके मंदिर कमेटी की ओर से अध्यक्ष बलवंत राए धीमान ने  विधायक धालीवाल व अन्य को सम्मानित किया गया । इस मौके पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज,विनोद वरमानी,ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरजीत पाल वालिया,पूर्व पार्षद मनीष प्रभाकर, दर्शन धर्मशोत, बंटी वालिया, गुरदीप गरेवाल, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ खुल्लर,नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबौत्रा, पूर्व पार्षद हरदीप सिंह भंवरा,तरलोक सिंह नामधारी, अनिल डावर, अमरिंदर सिंह कूनर पीए विधायक आदि शामिल हुए, जिनकों मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया। मंदिर कमेटी ने सिटी केबल के एमडी हरमिंदर सिंह बसरा,बिल्ला प्रभाकर,गुरजीत पाल वालिया व अन्य को सम्मानित किया।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन