समाज से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिये जागरुक हों युवा : गुरदीप कंग * फोरम से जुडऩे की भी की अपील



फगवाड़ा 19 नवंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम फगवाड़ा के शाखा प्रधान गुरदीप सिंह कंग तथा महासचिव अतुल जैन ने आज यहां बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को फोरम के साथ जोडऩे का है जिसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं। समाज से भ्रष्टाचार तभी खत्म हो सकता है यदि युवा जागरुक हों। यदि किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नजर में आता है तो उसके विरुद्ध युवा ही मुखरता से आवाज उठा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से पुरजोर अपील कर कहा कि समाज से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिये फोरम के साथ जुड़ें। उन्होंने शहर के हर वार्ड तथा ग्रामीण स्तर पर भी फोरम के युनिट गठित करने की बात कही। साथ ही बताया कि हर गांव तथा हर वार्ड में युनिट बना कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरुकता अभियान छेड़ा जाएगा। गुरदीप सिंह कंग के अलावा अतुल जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार भारत के विकास में सबसे बड़ी रुकावट है। विदेशों में बसे भारतीय भी इस बात को लेकर दुखी रहते हैं कि भारत आकर उन्हें हर छोटा-बड़ा काम करवाने के लिये रिश्वत देने को विवश होना पड़ता है जबकि विदेशों में ऐसा कुछ नहीं है। अप्रवासी भारतीयों में भ्रष्टाचारी समाज की जो तस्वीर है उससे देश की साख भी दागदार होती है इसलिए भ्रष्टाचार का खात्मा जरूरी है। केन्द्र तथा प्रदेशों की सरकारों को चाहिए कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिये रणनीति बना कर काम करें। इस अवसर पर उनके साथ फोरम के कानूनी सलाहकार एडवोकेट हिमांशु पराशर, जुगल बवेजा, संजीव लांबा, सुनील डोगरा, आशु मारकंडा, अजय कुमार, हरभजन सिंह, विपन कुमार, विनय कुमार बिट्टू, सतपाल कोछड़, रिंकू बतरा, जसबीर माही, अश्वनी क्वात्रा, राशी कालिया आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन