लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी ने जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह पर भेंट की आर्थिक सहायता * जरूरतमंदों की सेवा सहायता रहेगी जारी : गुरदीप सिंह कंग


फगवाड़ा 21 नवंबर (ध्रुव कलूचा) लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी की ओर से आज क्लब के चार्टर प्रधान तथा लायंस क्लब 321-डी के जोन चेयरमैन गुरदीप सिंह कंग के नेतृत्व में एक जरूरतमंद परिवार को कन्या के विवाह पर बतौर शगुन 5100 रुपए की आर्थिक सहायता राशी भेंट की गई। लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि क्लब की तरफ से पहले भी इस प्रकार के प्रयास होते रहे हैं और भविष्य में भी जरूरतमंदों की हर संभव सेवा सहायता जारी रखी जायेगी। उन्होंने परिवार को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए कन्या के सुखी विवाहित जीवन की परमात्मा से प्रार्थना की। इस अवसर पर क्लब सचिव लायन अतुल जैन, कैशियर सुनील ढींगरा, पी.आर.ओ. अमित शर्मा आशु, रमेश शिंगारी, जुगल बवेजा, संजीव लांबा, जतिन्दर सिंह, अश्वनी कवातरा, शशि कालिया, मनजीत सिंह, सुमित भंडारी, विपन ठाकुर, सतपाल कोछड़, अजय कुमार, परवीन कुमार, जसवीर माही, विपन कुमार, संजीव सूरी, राजेश सेठी, जगदीश कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन