सर्व शक्ति सेना लचर गीत गाने वाले व हथियारों की प्रदर्शनी करने वाले गायकों के खिलाफ चलाएगी अभियान -गायकी के माध्यम से युवा वर्ग को भडक़ा कर पथभ्रष्ट कर रहे-अवतार पम्मा,बलदीप भुल्लाराई ,दिनेश बांसल


फगवाड़ा 28 नबंवर (ध्रुव कलूचा) सर्व शक्ति सेना ने लचर गीत गाने वाले व हथियारों की प्रदर्शनी करने वाले गायकों को चेतावनी देते कहा कि अपनी हरकतो से पंजाबी सभ्याचार को कलंकित करने से बाज आए अन्यथा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सेठी की अगुवाई में अभियान चलाएगी। उक्त विचारों का प्रक्टावा सर्व शक्ति सेना के पंजाब उपाध्यक्ष अवतार पम्मा, पंजाब के देहाती अध्यक्ष बलदीप भुल्लराई, जिला कपूरथला अध्यक्ष दिनेश बांसल ने कहा कि अश्लील गाने गाकर गायक मासूम युवा पीढ़ी के अंदर छुपी कुरीतीयों को बढ़ावा देते है,जिसमें युवा पीढ़ी में नीच भावनाए घर करती है। गुरुओं पीरो की धरती का युवा आज ऐसे गायको के पीछे लगकर अपनी अमीर विरासत का कत्ल करते हुए वैली,माल,आईटम,कातिल,पर्चा करवाने वाला कहलाने में गर्व महसूस करने लगा है,जिसका परिणाम आने वाली पीढ़ीयों के लिए घातक होगा। युवा पीढ़ी गेड़ी,गन व फन को ही अपना आर्दश मान बैठा है। आज हमारी गरिमा ईज्जत व मान सम्मान की प्रतीक कई बेटियां 80 फीसदी से अधिक फटी जीन पाकर घूमना व गीतों पर डांस करने मे व्यस्त है। इस पनप रहे अश्लील व हथियारबंद कल्चर से हमारी बहु बेटियों पर बूरी निगाह रख कर समाज में राक्षसी पृवृति लिए विचर रहा है। पम्मा,भुल्लाराई व बांसल ने कहा कि इस बात को कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि  पंजाब में मां बाप के सपनो को कत्ल करने वाले युवाओ को पंजाब में ऐसे गायक नशा,बलात्कार व गैंगस्टरवाद की ओर धकेलने के लिए जिम्मेवार है। उन्होंने कहा बेहतर होगा कि अच्छा गाने वाले नासूर बन चुके इन गायकों के खिलाफ अवाज बुलंद करे व पैसों के बदले जमीर बेचने वाले गायकों का भाईचारक तौर पर बाईकाट कर समाज के अच्छ संदेश दे। उन्होंने कहा कि सेना अपने स्तर पर ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने की मुहिंम शुरु करने जा रही है। प्रशासन भी चेते तथा ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए कार्यवाही करे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन