आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला की बैठक संपन्न भ्रष्टाचार से पीडि़त फोरम से करें संपर्क : चन्द्रशेखर खुल्लर * दिव्यांगों की सहायता के लिये फोरम करेगी विशेष प्रयास : रमन नेहरा


फगवाड़ा 29 नवंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम (रजि.) जिला कपूरथला इकाई की एक विशेष बैठक जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर, जिला महासचिव रमन नेहरा एवं जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी की संयुक्त अगवाई में हुई। बैठक के दौरान फोरम में शामिल होने पर सचिन शर्मा को सिरोपा डाल कर स्वागत किया गया। इसके अलावा फोरम की गतिविधियों बारे विचार विमर्श किया गया। बैठक संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए चन्द्रशेखर खुल्लर एवं रमन नेहरा ने बताया कि कोविड-19 कोरोना आपदा की वजह से पिछले समय के दौरान फोरम की गतिविधियों को सीमित कर दिया गया था लेकिन अब दोबारा से गतिविधियां शुरु करने बारे विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने बताया कि फोरम द्वारा दिव्यांग लोगों की सहायता के लिये विशेष प्रयास शुरु किया जा रहा है। यदि किसी जरूरतमंद दिव्यांग को फोरम से कोई सहायता चाहिए तो वह संपर्क कर सकता है। इसके अलावा खुल्लर व नेहरा ने समूह फगवाड़ा वासियों से पुरजोर अपील कर कहा कि यदि उन्हें किसी तरह के भ्रष्टाचार का शिकार होना पड़ रहा है तो निसंकोच फोरम के पदाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाए ताकि उचित कार्रवाई करवाते हुए समाज से भ्रष्टाचार के खात्मे की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। इस अवसर पर के.के. शर्मा, दीपक शर्मा, अमरजीत सिंह बसूटा, सुरिन्द्र कुमार अग्रवाल, अरविन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, बलराज दुग्गल, अश्वनी बघानिया, सचिन सल्होत्रा, स्वर्ण सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन