सर्व शक्ति भारत ब्लड डोनर सोसायटी ने सर्व शक्ति सेना के सहयोग से गुरुपर्व पर लगाया रक्त दान शिविर -युवा पीढ़ी नशे को त्याग कर मानवता की सेवा में जुटे-दिनेश बांसल


फगवाड़ा 30 नबंवर (ध्रुव कलूचा) सर्व शक्ति भारत ब्लड डोनर सोसायटी ने सर्व शक्ति सेना के सहयोग से पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बल्ड बैंक हरगोबिंद नगर में अमित कुमार व अमन काला की देख रेख में रक्त दान शिविर लगाया गया। जिसमें सर्व शक्ति सेना के जिला अध्यक्ष दिनेश बांसल विशेष रुप से उपस्थित हुए व रक्त दानियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सबको गुरु पर्व की बधाई दी तथा अरदास की  कि सरबत का भला हो तथा कोरोना जैसी बीमारी से विश्व को निजात मिले। उन्होंने कहा कि रक्त दान एक बहुत बड़ा पुण्य है व सबसे कीमती दान है जो केवल एक इंसान ही दूसरे इंसान को दे सकता है। युवा पीढ़ी नशे जैसी लाहनत को छोड़ कर समाज सेवा में जुटे तांकि स्वस्थ समाज की स्थापना हो सके। इस मौके वलायती राम, जिम्मी करवल, अतुल शर्मा, बलवंत कुमाल  बिल्लू, अमन कुमार, अमित वर्मा, विनोद कुमार,गुरप्रीत सिंह, चितरंजन शर्मा, मनोज टंडन,अमित सचदेवा, ऋतिक वर्मा, करण कन्नौजिया, सौरभ कन्नौजिया, रोहित कुमार, तरणजीत कुमार,राहुल मेहरा आदि शामिल हुए। सबने मिल कर युवा पीढ़ी के नशे त्यागने की अपील की तथा रक्त दान करने की प्रेरणा दी।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन