मां चिंतपुर्णी के दरबार में साथियों सहित नतमस्तक हुए समाज सेवक गुरदीप सिंह कंग * विश्व को कोरोना से मुक्ति के लिये की प्रार्थना


फगवाड़ा 28 नवंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम शाखा फगवाड़ा के प्रधान एवं शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक गुरदीप सिंह कंग ने साथियों सहित छिन्नमस्तिका मां चिंतपुर्णी के दरबार में नतमस्तक होकर विश्व को कोविड-19 कोरोना आपदा से शीघ्र मुक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि कुछ समय पूर्व वे खुद तथा उनके परिवारिक सदस्य भी इस जानलेवा संक्रमण की चपेट में आ गए थे लेकिन मां चिंतपुर्णी के आशीर्वाद से उन्हें इससे मुक्ति मिली जिसके लिये भी उन्होंने महामाई का शुक्राना किया। इस दौरान गुरदीप सिंह कंग तथा उनके साथ गए फोरम के सचिव अतुल जैन, उप प्रधान सुनील ढींगरा के अलावा करण जैन, रचित जैन ने बताया कि मां चिंतपुर्णी के दरबार में प्रबंधकों द्वारा कोरोना आपदा को देखते हुए बहुत बढिय़ा प्रबंध किये गए हैं। फेस मास्क तथा शरीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्हें बेहद शांत वातावरण में मां चिंतपुर्णी के दर्शन करके आत्मीय तौर पर शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने प्रार्थना कर कहा कि मां चिंतपुर्णी की कृपा सभी पर हो।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन