फगवाड़ा वासियों को नए साल का तोहफा,19.50 लाख रुपए से बनने वाली बांसावाला बाजार की सडक़ का विधायक धालीवाल ने किया उदघाटन -नया साल समूची मानवता के लिए खुशीयों से भरे नवजीवन का संदेश ले कर आए-बलविंदर सिंह धालीवाल


फगवाड़ा 31 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा में विकास ही विकास का संक्लप लेकर राजनीति में आए हलका विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने साल के अंतिम  दिन भी विकास कार्य की शुरुआत कर पुराने साल को अलविदा कहते हुए शहर में आने वालों को नए साल का तोहफा देते हुए मुख्य बाजार बांसावाला बजार के 19.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नई सडक़ के काम का उदघाटन किया। बता दे कि मुख्य बाजार में अधिकांश रुप में एनआरआई ग्राहकों का काफी आना जाना था। पर सडक़ काफी खस्ता हालत में होने के कारण उन पर बुरा प्रभाव पड़ता था तथा दुकानदारों को भी काफी परेशानी होती थी।
                         इस मौके विधायक धालीवाल ने कहा कि राज नही सेवा सिर्फ कहने से नही होती,विकास का दिखावा विकास नही होता। कांग्रेस ने शहर में विकास पर करोड़ो रुपए खर्चे गए है तथा जो विकास हो रहा है, लोगो को नजर आ रहा है,विरोधीयों की गारंटी वो नही लेते। वो इस बात को दावे के साथ कह सकते है कि लोगो ने जो विश्वास उन पर जता कर उनको अपना मुख्य सेवादार बना कर हलके के विकास की जिम्मेवारी सौंपी थी। उन्होंने कभी उस विश्वास के नीचा नही होने दिया। धालीवाल ने कहा कि वेशक कोरोना काल के चलते कई कठिनाईया दरपेश आई पर विकास की रफतार तथा ग्रांट में कोई कमीं नही आने दी। वो फिर दोहराते है कि फगवाड़ा का एक एक वोटर उनका अपना परिवार है तथा उनका मेरे पर पूरा हक है। किसी भी बात को लेकर कभी भी उनके घर में आकर मिल सकते है। उन्होंने सबको नए साल की बधाई देते परम पिता परमात्मा के चरणों में अरदास की कि नया साल समूची मानवता के लिए खुशीयों से भरे नवजीवन का संदेश ले कर आए। इस मौके पर दुकानदारों की ओर से एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुलथम ने विधायक धालीवाल,पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 19 मनीष प्रभाकर का धन्यावाद किया। इस मौके मार्कीट कमेटी चेयरमैन नरेश भारद्वाज, क्षेत्र के पूर्व पार्षद मनीष प्रभाकर, पीपीसीसी के पूर्व सचिव मनीष भारद्वाज,मीडीया एडवाईजर गुरजीत पाल वालिया,पूर्व पार्षद राम पाल उप्पल, मार्किट कमेटी के उपचेयरमैन जगजीवन खलवाड़ा, दविंदर कुलथम अध्यक्ष शिरोमणी श्री गुरु रविदास मंदिर,अशोक कुलथम अध्यक्ष क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन,जगजीत जौड़ा अध्यक्ष स्वर्णकार संघ,तेजिंदर नागपाल,टिम्मी नागपाल,राकेश बांगा, इंद्र मोहन कुक्की, प्रदीप लांबा,उदय गांधी, राज कुमार राजू भगतपुरा, सोना बेदी,एक्सियन उदय खुराना,पीए अमरिंदर सिंह आदि समेत दुकानदार मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन