फैडरेशन ऑफ आढ़तीया एसोसिएशन पंजाब के फगवाड़ा से पदाधिकारी किसान अंदोलन के लिए दिल्ली रवाना -मोदी सरकार अपना हैंकड़बाज व्यवहार छोड़े,किसान के बिना देश की होंद मुमकिन नही-नरेश भार्दवाज


फगवाड़ा 11 दिसंबर (ध्रुव कलूचा) केंद्र के किसानी संबंधी काले कानूनों के विरोध में दिल्ली में अंदोलन रत्त किसानों को सहयोग देने के लिए  फैडरेशन ऑफ आढ़तीया एसोसिएशन पंजाब के तत्वाधान में जिला कपूरथला के आढ़ती एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल फगवाड़ा से मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज की अगुवाई में फगवाड़ा मंडी से रवाना हुआ। बस को पंडित राम सिंह जोशी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके नरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार सदीयों पुराने सिस्टम के खत्म कर अपने कैपटलिस्ट दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए उनकी मनमर्जी के कानून बनाने में लगी है। जिसको शुरु से ही किसानों ने रद्द कर इसको किसानी का डैथ वारंट बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बात पर अड़ी है कि कानून किसानों की भलाई के लिए है,जब किसान ढाई तीन महीने से सडक़ो पर है। भारद्वाज ने कहा कि असल में केंद्र सरकार किसानों को उनकी जमीनों में ही पुंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाने पर तुली है,जिसके चलते देश व्यापी अंदोलन चल रहा है व 16 दिन से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के समूह आढ़ती किसान भाईयों के साथ है तथा उनकी मांगों के माने जाने तक उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है तथा पंजाब फैडरेशन ने चार चार जिलों की ड्यूटी लगाई है,जिसको चलते आज कपूरथला का जत्था दिल्ली जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपना हैंकड़बाज व्यवहार छोड़े क्योंकि किसान तथा किसानी की होंद के बिना देश की होंद की कल्पना बेकार है। इस मौके राम सिंह, अभीनीत शर्मा, आशु अरोड़ा,प्रवेश गुप्ता, कौशल प्रभाकर, प्रबोध दुगगल, एच.एस.वाहिद, वरिंदर पाठक, हरविंदर सिंह आदि मौजूद थे जो जत्थे के साथ रवाना हुए।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन